• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • BGMI खेलने के दिन आए! एंड्रॉयड यूजर्स आज से प्रीलोड कर सकते हैं गेम, ये रही पूरी डिटेल

BGMI खेलने के दिन आए! एंड्रॉयड यूजर्स आज से प्रीलोड कर सकते हैं गेम, ये रही पूरी डिटेल

BGMI Available To Preload : ऐपल यानी आईओएस यूजर्स के लिए यह गेम 29 मई से डाउनलोड और खेलने के लिए उपलब्ध होगा।

BGMI खेलने के दिन आए! एंड्रॉयड यूजर्स आज से प्रीलोड कर सकते हैं गेम, ये रही पूरी डिटेल

कंपनी ने बताया है कि कुछ यूजर्स को आधी रात से ही ऑटोमैटिक अपडेट मिल सकता है, जोकि प्रीलोड प्रोसेस का हिस्‍सा है।

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड यूजर्स आज से गेम को प्रीलोड कर सकते हैं
  • आईओएस यूजर्स 29 मई से गेम को प्रीलोड कर पाएंगे
  • सभी यूजर्स 29 मई से इस गेम को खेल सकेंगे
विज्ञापन
मोबाइल गेमिंग के दीवानों के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पॉपुलर बैटल रॉयल गेम, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को आज यानी 27 मई से सभी एंड्रॉयड (Android) यूजर्स प्रीलोड कर सकते हैं। हालांकि इस गेम को 29 मई से ही खेला जा सकेगा। वहीं, ऐपल यानी आईओएस यूजर्स के लिए यह गेम 29 मई से डाउनलोड और खेलने के लिए उपलब्ध होगा। एक प्रेस रिलीज के जरिए क्राफ्टन ने यह जानकारी शेयर की है। कंपनी ने बताया है कि कुछ यूजर्स को आधी रात से ही ऑटोमैटिक अपडेट मिल सकता है, जोकि प्रीलोड प्रोसेस का हिस्‍सा है। 

नए अपडेट में नया मैप, इन-गेम इवेंट और बहुत कुछ पेश किया जाएगा। KRAFTON ने एक नया मार्केटिंग अभियान 'इंडिया की हार्टबीट' भी लॉन्च किया है, जो गेमर्स की कहानियों को प्रदर्शित करता है। क्राफ्टन इंडिया के सीईओ सीन ह्यूनिल सोहन ने कहा, हम यह ऐलान करते हुए रोमांचित हैं कि BATTLEGROUNDS मोबाइल इंडिया अब प्रीलोड के लिए उपलब्ध है। उन्‍होंने कहा कि कंपनी अपने यूजर्स को स्‍मूद गेमप्ले का एक्‍सपीरियंस देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हम सभी का फ‍िर से स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

कंपनी तेजी से गेम को यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में यूजर्स इसे डाउनलोड करेंगे। इस दौरान कोई परेशानी ना हो, इसके लिए भी कंपनी तैयारी करके चल रही है। सर्वर को अपग्रेड किया गया जा रहा है। बीते दिनों यह खबर आई थी कि गेम से बैन फिलहाल 90 दिनों के लिए ही हटाया जाएगा। क्राफ्टन की ओर से कह दिया गया है कि वह लोकल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करेगी, जो देश की निजता और सुरक्षा से जुड़े होंगे। अगर कंपनी इन नियमों का पालन नहीं करती है, तो सरकार बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के फिर से बैन कर सकती है। 

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर एक ट्वीट के जरिए पहले ही बता चुके हैं कि इस गेम को पहले 3 महीनों तक बारीकी से मॉनिटर किया जाएगा। उसके बाद गेम से बैन को स्थायी रूप से हटाने पर फैसला लिया जाएगा। यह फैसला भारत सरकार का होगा। BGMI को जुलाई 2022 में IT अधिनियम की धारा 69 के तहत Google Play Store और Apple App Store से पूरी तरह से हटा लिया गया था। इस कदम ने भारतीय ई-स्पोर्ट्स उद्योग को प्रभावित किया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »