Krafton ने जारी किया BGMI Esports 2022 का रोडमैप, मिलेगा 6 करोड़ रुपये तक का ईनाम!

BMOC टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी के अंत में शुरू हो जाएंगे।

Krafton ने जारी किया BGMI Esports 2022 का रोडमैप, मिलेगा 6 करोड़ रुपये तक का ईनाम!

BMOC और BMIS ईवेंट्स में प्रत्येक में 1 करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया है। 

ख़ास बातें
  • BGMI में इस साल चार ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे।
  • BMOC टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी के अंत में शुरू हो जाएंगे।
  • कंपनी ने भारत में ई-स्पोर्ट्स 2022 के रोडमैप को जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India (BGMI) में इस साल चार ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे। कंपनी ने भारत में ई-स्पोर्ट्स 2022 के रोडमैप से पर्दा उठाते हुए इसकी घोषणा की। टूर्नामेंट्स में 6 करोड़ रुपये के प्राइज पूल की बात कही गई है। जिसमें Battlegrounds Mobile Pro Series 1 और Season 2 में प्रत्येक में 2 करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा। ये टूर्नामेंट बैटल ग्राउंड्स मोबाइल ओपन चैलेंज (BMOC) के साथ शुरू होंगे। पहले इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन इस महीने के अंत में शुरू हो जाएंगे। 

Krafton ने कहा है कि गेमर्स के लिए ये टूर्नामेंट नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर नई अवसर लेकर आएंगे। इन चार टूर्नामेंट्स में BMOC- बैटलग्राउंड्स मोबाइल ओपन चैलेंज, BMPS- बैटलग्राउंड्स मोबाइल प्रो सीरीज सीजन 1, BMIS- बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज और BMPS- बैटलग्राउंड्स मोबाइल प्रो सीरीज सीजन 2 शामिल हैं। BMPS के 2 टूर्नामेंट्स में प्रत्येक में 2 करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया है जबकि BMOC और BMIS ईवेंट्स में प्रत्येक में 1 करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया है। 

BMOC टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी के अंत में शुरू हो जाएंगे। क्राफ्टन के Battlegrounds Mobile India के हेड Minu Lee ने एक बयान में कहा, "नए उभरते टेलेंट के साथ भारत में ई-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तेजी से ग्रोथ कर रहा है, हम इन टूर्नामेंट्स को लाने के लिए उत्साहित हैं जिनमें कड़ा और बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इनमें प्लेयर्स को अपने स्किल दिखाने के लिए एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म मिलेगा।"

जुलाई 2021 में BGMI के लॉन्च से पहले क्राफ्टन ने इसमें 10 करोड़ डॉलर (लगभग 751 करोड़ रुपये) निवेश करने का वादा किया था, जिसके माध्यम से कंपनी ने लोकल गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स के अलावा एंटरटेनमेंट और आईटी इंडस्ट्री को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा था। डेवलेपर ने कहा है कि पिछले साल बीजीएमआई में 6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए, 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज आए और 4 लाख 93 हजार की पीक व्यूअरशिप मिली। पिछले साल लॉन्च के बाद से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया काफी पॉपुलर हुआ। क्राफ्टन समय समय पर गेम में अवैध प्रोग्राम इस्तेमाल करने वाले प्लेयर्स पर लगाम लगाने के लिए अकाउंट्स को बैन करती रहती है। अब कंपनी अपने ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट लेकर आ रही है जिसके लिए प्लेयर्स में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »