Xbox Series X

Xbox Series X - ख़बरें

  • GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
    Rockstar Games ने GTA 6 की भारत में आधिकारिक कीमत का खुलासा कर दिया है। गेम का Standard Edition 5,999 रुपये और Ultimate Edition 7,499 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। PlayStation 5 और Xbox Series X/S यूजर्स अभी से गेम बुक कर सकते हैं। Ultimate Edition में एक्सक्लूसिव व्हीकल्स, हथियार, आउटफिट्स और अतिरिक्त गेमप्ले कंटेंट मिलेगा। वहीं, 20 नवंबर 2026 से पहले गेम खरीदने या प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack भी मिलेगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फिजिकल बॉक्स में डिस्क नहीं, बल्कि डिजिटल डाउनलोड कोड मिलेगा।
  • GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
    Rockstar Games ने GTA 6 के प्री-ऑर्डर की शुरुआत कर दी है। गेम PlayStation 5 और Xbox Series S/X के लिए उपलब्ध होगा। GTA 6 Standard Edition की कीमत 79.99 डॉलर और Ultimate Edition की कीमत 99.99 डॉलर रखी गई है। प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack और अन्य इन-गेम बोनस मिलेंगे। वहीं डिजिटल खरीदारों को GTA+ का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। Rockstar ने यह भी पुष्टि की है कि लॉन्च के समय डिस्क वर्जन उपलब्ध नहीं होगा और फिजिकल बॉक्स में केवल डिजिटल डाउनलोड कोड दिया जाएगा।
  • GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
    Grand Theft Auto 6 का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए Rockstar Games ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने पुष्टि की है कि GTA 6 के Pre Orders 25 जून से शुरू होंगे। इसके साथ ही Rockstar ने गेम का नया Cover Art भी जारी किया है और आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट किया है। फिलहाल गेम PlayStation और Xbox स्टोर्स पर Wishlist के लिए उपलब्ध है। GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pre Orders शुरू होने के साथ ही गेम की कीमत का भी खुलासा किया जा सकता है। वहीं फैंस को जल्द नए ट्रेलर या गेमप्ले डिटेल्स मिलने की भी उम्मीद है।
  • Call of Duty: Modern Warfare 4 का इंतजार खत्म! जानें रिलीज डेट, स्टोरी और सपोर्टेड डिवाइस
    Activision और Infinity Ward ने Call of Duty: Modern Warfare 4 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। लोकप्रिय फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम 23 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। कंपनी के मुताबिक इस बार गेम की कहानी Korean Peninsula में सेट की गई है, जहां बड़े सैन्य संघर्ष के बीच खिलाड़ियों को कई मिशन पूरे करने होंगे। गेम में Captain Price की वापसी होगी और DMZ Extraction Mode भी शामिल किया गया है। Modern Warfare 4 PlayStation 5, Xbox Series X|S, PC और Nintendo Switch 2 पर उपलब्ध होगी। फिलहाल गेम की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
    Forza Horizon 6 अब भारत में Xbox Series X|S, PC और Game Pass यूजर्स के लिए लाइव हो चुका है। Playground Games द्वारा तैयार किए गए इस नए रेसिंग गेम में Japan बेस्ड ओपन-वर्ल्ड मैप, 550 से ज्यादा कारें और नए स्ट्रीट रेसिंग फीचर्स दिए गए हैं। गेम भारत में Xbox प्लेटफॉर्म पर 19 मई को रात 12:01 AM IST पर लाइव हुआ, जबकि Steam यूजर्स को सुबह एक्सेस मिला। Standard Edition की कीमत करीब ₹5,499 रखी गई है। वहीं Premium Edition यूजर्स को Early Access और अतिरिक्त कंटेंट भी मिलता है। गेम Xbox Game Pass पर Day One से उपलब्ध है।
  • GTA 6 का नया लीक बढ़ाएगा गेमर्स की एक्साइटमेंट, सामने आई प्री-ऑर्डर डेट
    Grand Theft Auto 6 को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि गेम के प्री-ऑर्डर 18 मई 2026 से शुरू हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक अमेरिकी रिटेलर Best Buy के ईमेल कैंपेन में GTA 6 प्री-ऑर्डर और 5 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर की जानकारी दिखाई गई है। इसके बाद फैंस के बीच गेम के तीसरे ट्रेलर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। Rockstar Games की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive 21 मई को अपनी अर्निंग्स कॉल आयोजित करेगी, जिससे पहले GTA 6 से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
    Forza Horizon 6 को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेम की PC फाइल्स Steam पर गलती से अनएन्क्रिप्टेड अपलोड हो गईं, जिसके बाद कथित तौर पर 155GB का गेम बिल्ड ऑनलाइन लीक हो गया। कई यूजर्स ने Reddit और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर गेम के स्क्रीनशॉट्स और क्लिप्स भी शेयर किए हैं। हालांकि Playground Games और Microsoft ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। Forza Horizon 6 को 19 मई को PC और Xbox Series S/X पर लॉन्च किया जाएगा, जबकि Premium Edition यूजर्स को 15 मई से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
  • PC, कंसोल का सबसे पॉपुलर गेम Red Dead Redemption आया मोबाइल पर, ये यूजर्स खेल पाएंगे फ्री में
    Red Dead Redemption और Undead Nightmare अब पहली बार मोबाइल प्लेटफॉर्म्स पर आ गए हैं, जहां खिलाड़ी John Marston की पूरी कहानी iOS और Android डिवाइसेज पर एक्सपीरियंस कर सकते हैं। Netflix सब्सक्राइबर्स इन दोनों टाइटल्स को सीधे मोबाइल पर फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल वर्जन में टच-फ्रेंडली कंट्रोल्स और चुनिंदा डिवाइसेज के लिए हाई-फ्रेमरेट परफॉर्मेंस मोड भी मौजूद है। दोनों गेम्स Game of the Year Edition के बोनस कंटेंट के साथ आते हैं। मोबाइल लॉन्च के साथ कंपनी ने कंसोल प्लेयर्स के लिए PS5, Xbox Series X|S और Switch 2 पर भी फ्री अपग्रेड उपलब्ध कराया है।
  • Battlefield 6 गेम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 31 जुलाई को दिखाया जाएगा मल्टीप्लेयर गेमप्ले; यहां देखें वीडियो
    EA और DICE ने आखिरकार Battlefield 6 का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है और ट्रेलर आते ही गेमिंग कम्युनिटी में जबरदस्त एक्साइटमेंट दिख रही है। इस बार का कैंपेन Pax Armata नाम के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप पर फोकस करेगा, जिसमें दुनिया भर के मॉडर्न वॉर, सियासत और नई जनरेशन की टेक्निकल फाइट्स देखने को मिलेंगी। ट्रेलर में न्यू यॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज, बर्फीले पहाड़, रेगिस्तान और टॉप-लेवल सिनेमैटिक डेस्ट्रक्शन के सीन दिखाए गए हैं। गेम का माहौल और साउंड डिजाइन बिलकुल असली वॉर-जोन जैसा फील दे रहा है।
  • Call of Duty: Modern Warfare III के लिए इंतजार खत्म, इन दिन रिलीज हो रहा है ये धांसू गेम
    इससे पहले कहा जा रहा था कि डेवलपर्स MW3 के रिलीज के बजाय MW2 को DLC आदि के साथ आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन गेम अब फुल-प्राइस गेम के रूप में रिलीज हो रहा है।
  • Overwatch 2 गेम की नई हीरो का खुलासा, वीडियो में देखें इस निंजा की पावर्स
    Kiriko का सेकंडरी स्किल एक कुनाई ब्लेड है, जिसका इस्तेमाल आने वाले दुश्मनों को डैमेज देने के लिए किया जा सकता है।
  • FIFA 23: ट्रेलर वीडियो, रिलीज डेट, सिस्टम रिक्वायरमेंट से लेकर गेम के हर नए फीचर्स तक, जानें सब कुछ
    FIFA 23 Ultimate Edition की कीमत Steam और Epic Games गेम्स पर 4,799 रुपये और Xbox स्टोर और Playstation स्टोर पर 6,499 रुपये है।
  • 2 दिनों में Fall Guys गेम से जुड़े 2 करोड़ प्लेयर्स, आप भी खेल सकते हैं मुफ्त में
    पिछले हफ्ते फॉल गाइस के फ्री-टू-प्ले और मल्टीप्लेटफॉर्म रीलॉन्च के चलते कई सर्वर समस्याएं हुईं, जिसके कारण प्लेयर्स मैच नहीं ढूंढ पा रहे थे।
  • Samsung Exynos के नए प्रोसेसर का ऑफिशियल टीज, 11 जनवरी को होगा लॉन्च
    Samsung Exynos 2200 साल 2021 के Exynos 2100 का सक्सेसर होगा, जो कि 11 जनवरी 2022 को पेश किया जाएगा।

Xbox Series X - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »