• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • GTA 6 फैंस के लिए नया अपडेट! फोटो और वीडियो हुई लीक, दिखाई दी नई कैरेक्टर 'लूसिया'

GTA 6 फैंस के लिए नया अपडेट! फोटो और वीडियो हुई लीक, दिखाई दी नई कैरेक्टर 'लूसिया'

GTA 6 हाल के वर्षों में सबसे अधिक प्रतीक्षित टाइटल्म में से एक बन गया है और रॉकस्टार गेम्स की लंबी चुप्पी ने कम्युनिटी के बीच हाइप को कई गुना बढ़ा दिया है।

GTA 6 फैंस के लिए नया अपडेट! फोटो और वीडियो हुई लीक, दिखाई दी नई कैरेक्टर 'लूसिया'

Photo Credit: Rockstar Games

ख़ास बातें
  • एक रेडिट पोस्ट पर यूजर ने GTA 6 के फोटो और वीडियो को लीक किया है
  • तस्वीर दिखाई दे रहा ऑफिस रॉकस्टार गेम्स का हो सकता है
  • तस्वीर में दिखाई दे रही गेम कैरेक्टर लूसिया हो सकती है
विज्ञापन
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (Grand Theft Auto) गेम डेवलपर Rockstar Games ने GTA 6 को लेकर फैंस को अंधकार में रखा हुआ है। गेम के पहले ट्रेलर को रिलीज किए हुए पूरा एक साल बीत चुका है और अभी तक इसकी कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, लंबे समय के बाद अब, गेम को लेकर एक बड़ा लीक समाने आया है। एक रेडिट पोस्ट में GTA 6 से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की गई है, जो फैंस को गेम की एक और झलक देती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5 (GTA V) के लॉन्च के तीन दशक बाद, रॉकस्टार गेम्स अंततः इस साल ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 को रिलीज करेंगे। 

एक रेडिट पोस्ट पर यूजर ने GTA 6 के फोटो और वीडियो को लीक किया है। यह एक बिल्कुल नए लोकेशन को दिखाती है, जिसमें गेम की नई कैरेक्टर खड़ी है, जो लूसिया प्रतीत होती है। ग्राफिक्स को देखते हुए प्रतीत होता है कि यह GTA 6 का पुराना बिल्ड है।
 
Latest and Breaking News on NDTV
तस्वीर में एक ऑफिस दिखाई दे रहा है, जिसके रॉकस्टार गेम्स का ऑफिस होने का अनुमान लगाया जा रहा है। डेस्क पर Playstation 5 दिखाई दे रहा है। वहीं, यहां डेवकिट दिखाई देता है, जो इसके डेवलपर डिपार्टमेंट होने की ओर इशारा करता है। वहीं, कुछ सेकंड का वीडियो भी इसी ऑफिस को दिखाता है।
 
Reddit पर यूजर @PaperFull1305 द्वारा शेयर की गई तस्वीर

Reddit पर यूजर @PaperFull1305 द्वारा शेयर की गई तस्वीर


इसके अलावा पोस्ट में गेम को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं मिलती है। GTA 6 के ट्रेलर ने नए कैरेक्टर और कुछ बिल्कुल नए लोकेशन दिखाई देते हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि पिछले साल के आखिर तक Rockstar Games दूसरा ट्रेलर रिलीज करेगा, लेकिन डेवलपर ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। इसके GTA लाइनअप में शामिल किसी भी गेम में सबसे बड़े मैप के साथ आने की उम्मीद है।
  GTA 6 हाल के वर्षों में सबसे अधिक प्रतीक्षित टाइटल्म में से एक बन गया है और रॉकस्टार गेम्स की लंबी चुप्पी ने कम्युनिटी के बीच हाइप को कई गुना बढ़ा दिया है। प्लेयर्स को उम्मीद है कि इतने दशकों के बाद GTA 6 उन्हें कई सरप्राइस देने वाला है। माना जा रहा है कि इस साल के फॉल तक गेम रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, यह अभी तक केवल अटकलें हैं, आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GTA 6, gta 6 leaks, grand theft auto, Grand Theft Auto 6
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »