GTA 6 Trailer Out: रिलीज हुआ 'Grand Theft Auto VI' गेम का रोमांचक ट्रेलर, देखें वीडियो

X पर अब निलंबित अकाउंट ने GTA 6 का ट्रेलर लीक कर दिया था। Rockstar Games के डेवलपर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और यूट्यूब पर आधिकारिक ट्रेलर अपलोड कर दिया।

GTA 6 Trailer Out: रिलीज हुआ 'Grand Theft Auto VI' गेम का रोमांचक ट्रेलर, देखें वीडियो
ख़ास बातें
  • Rockstar Games ने GTA 6 का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया है
  • GTA 6 गेम 2025 में PlayStation 5 और Xbox सीरीज S/X पर रिलीज होगा
  • फास्ट कारों, पैसे और हथियारों से भरा है ट्रेलर वीडियो
विज्ञापन
GTA 6 का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर शुरू में 5 दिसंबर को सुबह 9 बजे ईटी (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) लाइव होने वाला था। हालांकि, हालिया वीडियो लीक के बाद इसे तय समय से 15 घंटे पहले रिलीज किया गया। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5 (GTA V) को सितंबर 2013 में पेश किया गया था। इसलिए, गेम की आखिरी रिलीज के 10 साल बाद, GTA 6 ट्रेलर को लेकर फैंस की बेचैनी पहले से ही बढ़ रही थी। लीक और इस तरह गेम के ट्रेलर की समय से पहले रिलीज ने उत्साही लोगों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। GTA 6 के लिए लॉन्च टाइमलाइन और सपोर्टेड प्लेटफॉर्म की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।

X पर अब निलंबित अकाउंट ने GTA 6 का ट्रेलर लीक कर दिया था। Rockstar Games के डेवलपर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और यूट्यूब पर आधिकारिक ट्रेलर अपलोड कर दिया। X पर एक पोस्ट में, Rockstar ने लिखा, (अंग्रेजी से अनुवादित) "हमारा ट्रेलर लीक हो गया है इसलिए कृपया यूट्यूब पर असली चीज देखें" और ट्रेलर को साथ में एम्बेड किया। रिलीज होने के छह घंटों के भीतर, ट्रेलर को वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर 40 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

ट्रेलर से पता चलता है कि GTA 6 वाइस सिटी में सेट है, जो मियामी का एक काल्पनिक वर्जन है। फिर इसमें लूसिया नाम की महिला करेक्टिर का भी परिचय कराया गया है, जिसके बारे में हम शुरू में लीक्स और अफवाहों के जरिए सुनते आ रहे थें। ट्रेलर में हम क्लासिक GTA एलिमेंट्स की झलक भी देखते हैं, जैसे फास्ट और स्पोर्टी कारें, हथियार, पैसा और बहुत कुछ।


एक प्रेस स्टेटमेंट में, Rockstar Games ने पुष्टि की है कि Grand Theft Auto 6 को 2025 में PlayStation 5 और Xbox सीरीज S/X पर रिलीज किया जाएगा। संभवतः लॉन्च के करीब एक सटीक रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। कंपनी ने यह भी बताया कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5 की अब तक 190 मिलियन से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं।

GTA 6 ट्रेलर लॉन्च से पहले कई ऑनलाइन लीक सामने आए थे। कथित तौर पर रॉकस्टार गेम्स के एक कर्मचारी के बेटे द्वारा GTA 6, वाइस सिटी के स्थान का नक्शा ऑनलाइन शेयर किया गया था। लीक में मियामी के काल्पनिक वर्जन को मनोरम दृश्य और पैमाने पर दिखाया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »