Call of Duty: Mobile प्लेयर्स 25 मार्च से नहीं खेल पाएंगे Zombies Mode, जानें क्यों...

Call of Duty: Mobile में शामिल जॉम्बी मोड को 25 मार्च से गेम से हटा दिया जाएगा। टीम ने साझा किया है कि Nacht Der Untoten मैप के साथ जॉम्बी मोड को वापस लाया जा सकता है।

Call of Duty: Mobile प्लेयर्स 25 मार्च से नहीं खेल पाएंगे Zombies Mode, जानें क्यों...

Call of Duty: Mobile में जल्द ही एक नया जॉम्बी मैप जोड़ा जाना है

ख़ास बातें
  • Call of Duty: Mobile Zombies Mode को टेस्टिंग के लिए पेश किया गया था
  • गेम कंपनी का कहना है कि यह मोड नए मैप के साथ भविष्य में वापस आ सकता है
  • हाल ही में कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल में सीज़न 4 अपडेट भी जोड़ा गया है
विज्ञापन
Call of Duty: Mobile प्लेयर्स इस महीने के आखिर से Zombie मोड नहीं खेल पाएंगे। इस खबर की जानकारी रेडिट पर एक कम्युनिटी पोस्ट के जरिए मिली है। पोस्ट पर भरोसा किया जाए तो बेस्ट मोबाइल बैटल रोयाल गेम में शुमार कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल में शामिल जॉम्बी मोड को 25 मार्च से गेम से हटा दिया जाएगा। गेम कंपनी इस मोड का टेस्ट करना चाहती थी और इसे लेकर कम्युनिटी का फीडबैक भी चाहती थी, लेकिन कॉल ऑफ ड्युटी: मोबाइल जॉम्बी मोड गेमिंग टीम की उम्मीदों के हिसाब से उनके मानकों को पूरा नहीं कर पाया। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यदि यह कंपनी के गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है, तो दूसरा मोड, गेम के आगामी मैप 'Nacht Der Untoten' के साथ वापस आ सकता है।

Call of Duty: Mobile टीम ने जॉम्बी मोड हटाए जाने की जानकारी अपने लेटेस्ट सीज़न डिसावोड के लिए जारी किए गए अपडेट में दी है। इसमें बताया गया है कि फैंस अक्सर जॉम्बी मोड के बारे में पूछते हैं, लेकिन कंपनी को "पर्याप्त टेस्टिंग" के बाद इस मोड को हटाना पड़ा।

(पढ़े: Call of Duty: Mobile का नया सीज़न शुरू, नए मैप के साथ जुड़े ये आइटम)

टीम ने साझा किया है कि Nacht Der Untoten को ग्लोबल स्टेज पर जारी नहीं किया जाएगा। इस मैप को दूसरा जॉम्बी मैप माना जा रहा है। कंपनी ने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल में जॉम्बी मोड को कभी भी खेला नहीं जा सकेगा। "हम मोड को Nacht Der Untoten मैप के साथ वापस ला सकते हैं, यदि एक बार हम यह सुनिश्चित कर लें कि यह हाई क्वालिटी वाला है।" टीम फिलहाल बैटल रोयाल, मल्टीप्लेयर, और रैंक मोड्स में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Reddit पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि कम्युनिटी की प्रतिक्रिया और इन-गेम भागीदारी के कारण हार्डपॉइंट मोड अब स्थायी कर दिया गया है। कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल का सीज़न 4 गेम के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट है क्योंकि यह नए करेक्टर्स, एक नया मैप, नई स्किन और हथियारों के साथ-साथ H.I.V.E नामक एक नया ऑपरेटर स्किल भी लेकर आता है। इन सब के अलावा गेम में इस अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »