• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • 1 करोड़ के इनाम के साथ Battlegrounds Mobile India Series 2021 की घोषणा, जानें कब होंगे रजिस्ट्रेशन शुरू

1 करोड़ के इनाम के साथ Battlegrounds Mobile India Series 2021 की घोषणा, जानें कब होंगे रजिस्ट्रेशन शुरू

Krafton का कहना है कि जिन प्लेयर्स ने Battlegrounds Mobile India Series 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें इन-गेम क्वालिफायर के दौरान अपनी रजिस्टर्ड टीम के साथ 15 मैच खेलने होंगे।

1 करोड़ के इनाम के साथ Battlegrounds Mobile India Series 2021 की घोषणा, जानें कब होंगे रजिस्ट्रेशन शुरू

Battlegrounds Mobile India को हाल ही में नया v1.5.0 अपडेट भी मिला है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India Series 2021 टूर्नामेंट 8 अगस्त से होगा शुरू
  • 19 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
  • टॉप 16 टीम्स में विभाजित होगा 1 करोड़ रुपये का प्राइज़ पूल
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India सीरीज़ 2021 की घोषणा 1 करोड़ रुपये के प्राइज़ पूल के साथ की गई है, जो टॉप 16 टीमों के बीच विभाजित किया जाएगा। Krafton ने इसके लिए एक समर्पित वेबसाइट भी बनाई है। 2 जुलाई को बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के आधिकारिक रिलीज़ के बाद क्राफ्टॉन द्वारा आयोजित यह पहला ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट है। डेवलपर विभिन्न निवेशों के जरिए भारत में ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम को विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, जो 30 मिलियन डॉलर (लगभग 223 करोड़ रुपये) से अधिक है।

Battlegrounds Mobile India Series 2021 तीन महीने तक चलेगी और 19 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इसमें पांच चरण होंगे- इन-गेम क्वालिफायर, ऑनलाइन क्वालिफायर, क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और ग्रैंड फाइनल। इन-गेम क्वालिफायर 2 अगस्त से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। ऑनलाइन क्वालिफायर 17 अगस्त से शुरू होगा और 12 सितंबर को समाप्त होगा। अगला क्वार्टर फाइनल होगा, जो 16 सितंबर से शुरू होगा और 26 सितंबर को समाप्त होगा। सेमी-फाइनल 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच और ग्रैंड फाइनल 7 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा।

Krafton का कहना है कि जिन प्लेयर्स ने Battlegrounds Mobile India Series 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें इन-गेम क्वालिफायर के दौरान अपनी रजिस्टर्ड टीम के साथ 15 मैच खेलने होंगे। टॉप 10 मैच को मूल्यांकन के तौर पर देखा जाएगा और टॉप 1,024 टीमों को अगले दौर में जाने के लिए चुना जाएगा। ऑनलाइन क्वालीफायर में, क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए 64 टीमों का चयन किया जाएगा। इस दौर में 24 टीम्स सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जहां 16 टीम्स ग्रैंड फाइनल में जाएंगी।

1 करोड़ रुपये के प्राइज़ पूल की बात करें, तो इसे टॉप 16 टीम्स के बीच इस प्रकार बांटा जाएगा:

First — Rs. 50,00,000
Second — Rs. 25,00,000
Third — Rs. 10,00,000
Fourth — Rs. 3,00,000
Fifth — Rs. 2,00,000
Sixth — Rs. 1,50,000
Seventh — Rs. 1,00,000
Eighth — Rs. 90,000
Ninth — Rs. 80,000, आदि

कुछ अन्य उपलब्धियों के लिए भी पुरस्कार हैं। टूर्नामेंट के MPV को 1,00,000 रुपये, लोन रेंजर को 50,000 रुपये, द रैम्पेज फ्रीक को 50,000 रुपये, सबसे अधिक फिनिश करने वाले स्क्वाड को 50,000 रुपये और द रिडीमर को 50,000 रुपये मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »