iQOO ने भारत में अब तक का सबसे बड़ा BGMI टूर्नामेंट लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iQOO Battlegrounds Series है। इस टूर्नामेंट को NODWIN Gaming द्वारा एक्सीक्यूट किया जा रहा है और इसमें कुल प्राइज पूल 1 करोड़ रुपये रखा गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है, जहां देशभर की टॉप 31 BGMI टीमें हिस्सा लेंगी, साथ ही iQOO Community Cup के विनर को भी डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। कंपनी ने इसे एक हाइब्रिड फॉर्मेट में डिजाइन किया है जिसमें ऑनलाइन क्वालिफायर के बाद ग्रैंड LAN फिनाले होगा। LAN फिनाले 8 से 10 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा।
Haier ने भारत में अपना पहला बड़ा E-Sports टूर्नामेंट अनाउंस किया है, जिसे नाम दिया गया है Haier G-League। यह टूर्नामेंट खासतौर पर BGMI (Battlegrounds Mobile India) गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस लीग में टोटल 10 लाख रुपये का प्राइज पूल रखा गया है, जिसमें देशभर से हजारों प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत कंपनी की नई QD Mini LED TV रेंज के प्रमोशन के साथ की गई है और इसका मकसद गेमिंग और होम एंटरटेनमेंट के बीच एक नया कनेक्शन बनाना है।
आज भी कल की तरह तीन मैच होंगे। जिनमें से पहला मैच रात 9:50 बजे से शुरू हो चुका है। ये मैच Erangel मैप में हो रहा है। दूसरा मैच Sanhok मैप में होगा और रात 10:30 बजे से शुरू होगा। आखिरी मैच Miramar में रात 11:15 बजे शुरू होगा।
JioCinema पर 17 से 20 अगस्त के बीच दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे के बीच The Grind को लाइव देख सकते हैं। इसके बाद, 31 अगस्त से रोजाना दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक BGIS 2023 का राउंड 1 प्रसारित किया जाएगा।
Battlegrounds Mobile India (BGMI) में इस साल चार ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट देखने को मिलेंगे। कंपनी ने भारत में ई-स्पोर्ट्स 2022 के रोडमैप से पर्दा उठाते हुए बताया था कि इन टूर्नामेंट्स में 6 करोड़ रुपये का प्राइज पूल होगा।
जो लोग BGMI (PUBG MOBILE) के इस ‘Gaming Masters 2.0' टूर्नामेंट को देखना चाहते हैं, वो इसे Jio, JioGames Watch, JioTV HD Esports Channel, Facebook और JioGames YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
टूर्नामेंट के MPV को 1,00,000 रुपये, लोन रेंजर को 50,000 रुपये, द रैम्पेज फ्रीक को 50,000 रुपये, सबसे अधिक फिनिश करने वाले स्क्वाड को 50,000 रुपये और द रिडीमर को 50,000 रुपये मिलेंगे।