• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India के रिकॉर्ड 5 करोड़ डाउनलोड, प्लेयर्स को मिला गैलेक्सी मैसेंजर सेट आउटफिट!

Battlegrounds Mobile India के रिकॉर्ड 5 करोड़ डाउनलोड, प्लेयर्स को मिला गैलेक्सी मैसेंजर सेट आउटफिट!

Battlegrounds Mobile India ने 5 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। गेम को आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था और पिछले महीने में इसमें महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है।

Battlegrounds Mobile India के रिकॉर्ड 5 करोड़ डाउनलोड, प्लेयर्स को मिला गैलेक्सी मैसेंजर सेट आउटफिट!

Battlegrounds Mobile India गेम PUBG Mobile का लोकल अवतार है।

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India एक फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम है।
  • प्रेस रिलीज़ में क्राफ्टन ने कहा कि वह जल्द ही iOS वर्जन की घोषणा करेगा।
  • Krafton ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भारतीय प्रशंसकों को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India ने 5 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। गेम को आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था और पिछले महीने में इसमें महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है, हालांकि यह आधिकारिक लॉन्च से थोड़ा पहले उपलब्ध था। Krafton  ने एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से डेवलेपमेंट को साझा किया और इस महीने की शुरुआत में घोषित "50M डाउनलोड रिवार्ड्स इवेंट" के हिस्से के रूप में खिलाड़ियों को एक स्थायी पोशाक के साथ पुरस्कृत किया। Battlegrounds Mobile India वर्तमान में केवल एंड्रॉयड पर उपलब्ध है, लेकिन डेवलपर ने iOS लॉन्च को भी टीज़ किया है जो जल्दी ही हो सकता है। 

2 जुलाई को Battlegrounds Mobile India की आधिकारिक रिलीज के ठीक एक महीने बाद, डेवलपर क्राफ्टन ने 5 करोड़ डाउनलोड तक पहुंचने की उम्मीद में गेम के 50M Downloads Rewards Event की घोषणा की। लॉन्च के पहले हफ्ते में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के 30.4 लाख  डाउनलोड हो गए थे और गेम को 50 मिलियन (5 करोड़) तक पहुंचने में समय लगा। 50 मिलियन डाउनलोड रिवॉर्ड इवेंट में तीन चरणों के लिए माइल स्टोन रिवॉर्ड शामिल था, ये चरण- 48 मिलियन (4 करोड़ 80 लाख), 49 मिलियन (4 करोड़ 90 लाख) और 50 मिलियन डाउनलोड (5 करोड़) तक पहुंचना थे। अब 14 अगस्त तक खेल ने अंतिम चरण पूरा कर लिया है और खिलाड़ियों को एक स्थायी आइटम के रूप में Galaxy Messenger Set आउटफिट के साथ खेल में पुरस्कृत किया गया है।

“हम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भारतीय प्रशंसकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। हम इस उत्सव का हिस्सा बनकर खुश हैं, जिसे बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के साथ और भी मीठा बना दिया गया है, जिसे Play Store पर केवल एक महीने में 5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है! मैं अगले महीने से शुरू होने वाले हमारे पहले इ-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के लिए समान रूप से इसी तरह की धमाकेदार प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा हूं।” Krafton में Battlegrounds Mobile Division के प्रमुख वूयोल लिम ने यह शेयर किया।

प्रेस रिलीज़ में क्राफ्टन ने यह भी कहा कि वह अपने सोशल मीडिया चैनलों पर बहुत जल्द गेम के iOS वर्जन की घोषणा करेगा। Battlegrounds Mobile India के इस महीने App Store में आने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक कोई सटीक तारीख नहीं दी गई है।

Battlegrounds Mobile India एक फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम है जिसे भारत में PUBG Mobile के लोकल अवतार के रूप में लॉन्च किया गया था। PUBG Mobile को पिछले साल सितंबर में देश में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »