1 हफ्ते के अंदर Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स की संख्या 3.4 करोड़ के पार

पिछले साल सितंबर महीने में PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया गया था, जिसके बाद से लाखों पबजी लवर्स को हताश व निराश होना पड़ा था। लेकिन इस साल मई महीने में Battlegrounds Mobile India गेम का ऐलान किया गया, जिसके बाद उन निराश प्लेयर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

1 हफ्ते के अंदर Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स की संख्या 3.4 करोड़ के पार
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India का अर्ली एक्सेस 17 जून को प्राप्त हुआ था
  • 2 जुलाई को बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम आधिकारिक रूप से हुआ लॉन्च
  • एंड्रॉयड पर फ्री में खेलने के लिए उपलब्ध है गेम
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India गेम को 2 जुलाई को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च किया गया था, जिसके हफ्तेभर के अंदर इस गेम के प्लेयर्स की संख्या 34 मिलियन के पार पहुंच गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton द्वारा डेवलप बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया PUBG मोबाइल का भारतीय अवतार है, जिसे पिछले साल सितंबर महीने में भारत में बैन कर दिया गया था। इस नए गेम का ऐलाम मई महीने में किया गया था, जिसके बाद इस महीने की शुरुआत में यूज़र्स को इसका अर्ली एक्सेस प्राप्त हुआ है। तब से लेकर अब-तक इस गेम के एक्टिव यूज़र्स की संख्या 16 मिलियन तक पहुंच गई है, जिसके लिए  Krafton ने भारत में प्लेयर्स को धन्यवाद किया है।

पिछले साल सितंबर महीने में PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया गया था, जिसके बाद से लाखों पबजी लवर्स को हताश व निराश होना पड़ा था। लेकिन इस साल मई महीने में Battlegrounds Mobile India गेम का ऐलान किया गया, जिसके बाद उन निराश प्लेयर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गेम के ऐलान के बाद से ही फैन्स इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। वहीं, 2 जुलाई को इस गेम को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया, जिसके बाद Krafton ने प्रेस रिलीज़ साझा करते हुए जानकारी दी कि गेम के प्लेयर्स की संख्या एक हफ्ते के अंदर 3.4 करोड़ पार हो गई है। डेवलपर ने यह भी शेयर किया कि लॉन्च के बाद से इस गेम के एक्टिव प्लेयर्स की संख्या 16 मिलियन पार हो चुकी है।

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गूगल प्ले पर स्थित नंबर वन फ्री गेम्स में से एक है, जोकि एक्ल्यूसिवली अभी के लिए उपलब्ध है। Krafton ने 8 जुलाई को एक लॉन्च पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें पहले दिन लगभग 500,000 सहयोगी व्यूवर्स शामिल हुए थे।

Krafton में Battlegrounds Mobile Division के प्रमुख Wooyol Lim ने कहा, "हम भारत में अपने यूज़र्स को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अपने फैन्स और प्लेयर्स के लिए बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में नया और अधिक एंटरटेनिंग कॉन्टेंट लाने के लिए कमिटिड हैं। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की शुरुआत के साथ, क्राफ्टन भारत में वीडियो गेमिंग और एस्पोर्ट्स इंडस्ट्री में साथ आगे बढ़ने की उम्मीद करता है।"
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Battlegrounds Mobile India, Krafton, PUBG Mobile, Esports
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »