• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स के लिए शुरू हुआ नया इवेंट, मिलेंगे ये जबरदस्त रिवॉर्ड्स

Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स के लिए शुरू हुआ नया इवेंट, मिलेंगे ये जबरदस्त रिवॉर्ड्स

Krafton ने Battlegrounds Mobile India के लिए 50 मिलियन डाउनलोड्स तक पहुंचने की इरादे के साथ 50M Downloads Rewards Event की घोषणा की है।

Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स के लिए शुरू हुआ नया इवेंट, मिलेंगे ये जबरदस्त रिवॉर्ड्स

Battlegrounds Mobile India को जल्द iOS पर रिलीज़ किया जाना है

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India में शुरू हुआ नया रिवॉर्ड्स इवेंट
  • 48 मिलियन, 49 मिलियन और 50 मिलियन डाउनलोड्स होने पर मिलेंगे इनाम
  • फिलहाल 46 मिलियन डाउनलोड पर है PUBG Mobile का भारतीय वर्ज़न
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India मोबाइल गेम 50 मिलियन (5 करोड़) डाउनलोड्स के करीब है और डेवलपर Krafton ने इस आंकड़े तक पहुंचने पर एक रिवॉर्ड्स इवेंट की घोषणा की है। PUBG Mobile के भारतीय अवतार को आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था, लेकिन जून के मध्य से इसे सभी प्लेयर्स के लिए ओपन कर दिया था। इसके बाद से गेम को डाउनलोड करने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और अब यह Google Play स्टोर पर 50 मिलियन तक पहुंचने वाला है। यह भी बता दें कि गेम अभी केवल Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

Krafton ने Battlegrounds Mobile India के लिए 50 मिलियन डाउनलोड्स तक पहुंचने की इरादे के साथ 50M Downloads Rewards Event की घोषणा की है। इवेंट में तीन माइलस्टोन हैं - 48 मिलियन, 49 मिलियन और अंत में 50 मिलियन डाउनलोड। 48 मिलियन डाउनलोड्स तक पहुंचने पर प्लेयर्स को सप्लाई कूपन क्रेट स्क्रैप के तीन टुकड़ें मिलेंगे। 49 मिलियन पर क्लासिक कूपन क्रेट स्क्रैप के तीन टुकड़े मिलेंगे और 50 मिलियन डाउनलोड तक पहुंचने पर गैलेक्सी मैसेंजर सेट आउटफिट मिलेगा। यह आउटफिट परमानेंट होगा।

ये रिवॉर्ड इन-गेम इवेंट सेक्शन में उपलब्ध होंगे। एक बार बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया इन माइलस्टोन तक पहुंच जाता है, तो रिवॉर्ड्स अपने आप अनलॉक हो जाएंगे। 50 मिलियन डाउनलोड्स के इनाम को एक महीने के भीतर रिडीम किया जा सकेगा। दिलचस्प बात यह है कि Krafton का कहना है कि यह "सभी भारतीय प्लेयर्स को ये रिवॉर्ड्स मिलेंगे, भले ही वे किसी भी OS पर हो," जो इशारा है कि जब यह गेम iOS पर रिलीज़ होगा, तो प्लेयर्स इन सभी रिवॉर्ड्स को रिडीम कर सकेंगे।

Battlegrounds Mobile India के iOS रिलीज पर काम चल रहा है, लेकिन यह Apple ऑपरेटिंग सिस्टम पर कब लॉन्च होगा, इसके बारे में फिलहाल कई स्पष्टता नहीं है। अब तक, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया 46 मिलियन डाउनलोड पर है। जिस गति से यह बढ़ रहा है, उसे देखते हुए इसे 48 मिलियन माइलस्टोन तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »