Battlefield 2024 का धांसू वीडियो ट्रेलर हुआ रिलीज़, प्री-ऑर्डर भी शुरू

नए ट्रेलर Battlefield के आधिकारिक YouTube चैनल पर साझा किया गया है, जिसमें गेम इंजन फुटेज दिखाया गया है। हालांकि, Battlefield 2042 का वास्तविक गेमप्ले रविवार, 13 जून को सामने आएगा।

Battlefield 2024 का धांसू वीडियो ट्रेलर हुआ रिलीज़, प्री-ऑर्डर भी शुरू

Battlefield 2042 का गेमप्ले 13 जून को दिखाया जाएगा

ख़ास बातें
  • Battlefield 2042 का वीडियो ट्रेलर रिलीज़ हुआ है
  • नए गेम में कई मोड्स और विशाल मैप शामिल होंगे
  • EA 13 जून को गेमप्ले वीडियो रिलीज़ करेगा
विज्ञापन
PlayStation, Xbox और PC के लिए Battlefield 2042 मल्टीप्लेयर फर्स्ट पर्सन शूटर का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, जो इसके गेम इंजन फुटेज को दिखाता है। गेम को DICE द्वारा विकसित किया जा रहा है और Electronic Arts (EA) द्वारा 22 अक्टूबर की रिलीज़ किया जाएगा। ट्रेलर मल्टीप्लेयर-ओनली गेम के कुछ गेम मोड को दिखाता है। बैटलफील्ड 2042 में एक-साथ 128 प्लेयर्स जंग के मैदान में उतरेंगे। गेम में विशाल मैप होंगे, जिसमें डेवलपर 'Levolution' को शामिल करेगा। यह एक ऐसा इवेंट होगा, जो फास्ट पेस गेमप्ले का अनुभव देगा।

नए ट्रेलर Battlefield के आधिकारिक YouTube चैनल पर साझा किया गया है, जिसमें गेम इंजन फुटेज दिखाया गया है। हालांकि, वास्तविक गेमप्ले फुटेज रविवार, 13 जून को सामने आएगी। ट्रेलर में गेम मोड का पता चलता है, जिसमें ऑल-आउट वारफेयर और हैज़ार्ड जोन शामिल हैं। इन्हें 22 जुलाई को EA Play Live में पेश किया जाएगा। Battlefield 2042 में कॉन्क्वेस्ट और ब्रेकथ्रू मोड के साथ ऑल-आउट वारफेयर में बड़े पैमाने पर बैटल होगी। इसमें Xbox Series X/ Series S, PlayStation 5 और PC पर 128 प्लेयर्स एक-साथ मैदान पर उतरेंगे। हालांकि PlayStation 4 और Xbox One वर्ज़न अधिकतम 64 प्लेयर्स सपोर्ट करेंगे।


ट्रेलर में एक नया 'Levolution' एलिमेंट भी दिखाया गया है। यह एक टोर्नेडो (बवंडर) है, जो पूरे नक्शे में चलता रहेगा और ऑब्जेक्ट्स, गाड़ियों, प्लेयर्स आदि को अपने अंदर खींच सकता है और यहां तक ​​कि मैप के कुछ हिस्सों को बर्बाद भी कर सकता है। विंगसूट वाले खिलाड़ी इधर-उधर उड़ सकते हैं और जब भी आवश्यकता हो बंदूकें कस्टमाइज़ की जा सकेगी।

Battlefield 2042 में Orbital, Hourglass, Kaleidoscope, Manifest, Discarded, Breakaway और Renewal नाम से कुल सात मैप्स होंगे। विशाल मैप्स होने के नाते सीरीज़ के पिछले गेम्स की तुलना में इनमें कैप्चर ज़ोन मैकेनिज़्म थोड़ा अलग होगा।

बैटलफील्ड 2042 अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 22 अक्टूबर को रिलीज़ होगा। PC पर Steam, Origin और Epic Store के जरिए इसे 3,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Xbox Series X/S और PlayStation 5 पर गेम की कीमत 4,499 रुपये होगी और Xbox One और PlayStation 4 के लिए इसकी कीमत 3,999 रुपये होगी। इसका असली गेमप्ले 13 जून को दिखाया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »