• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Gadar 2 Trailer : सनी देओल की ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज, हथौड़े के साथ दिखा जबरदस्‍त एक्‍शन, आखिर में नजर आया हैंडपंप, देखें

Gadar 2 Trailer : सनी देओल की ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज, हथौड़े के साथ दिखा जबरदस्‍त एक्‍शन, आखिर में नजर आया हैंडपंप, देखें

Gadar 2 Trailer : ट्रेलर देखकर पता चलता है कि सनी देओल यानी तारा सिंह का बेटा पाकिस्‍तानी सेना के चंगुल में फंस गया है, जहां उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया जा रहा है।

Gadar 2 Trailer : सनी देओल की ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज, हथौड़े के साथ दिखा जबरदस्‍त एक्‍शन, आखिर में नजर आया हैंडपंप, देखें

Photo Credit: Youtube Grab

सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर ‘गदर 2’ 11 अगस्‍त को रिलीज की जाएगी।

ख़ास बातें
  • मेकर्स ने रिलीज किया गदर 2 का ट्रेलर
  • एक बार फ‍िर पाकिस्‍तान पर बुनी गई कहानी
  • अपने बेटे को दुश्‍मनों से छुड़ाएगा तारा सिंह
विज्ञापन
साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍म ‘गदर-2' (Gadar 2) का ट्रेलर आज बुधवार को रिलीज हो गया है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर ‘गदर-2' की बात हो रही है। शाम करीब 7.30 बजे मेकर्स ने फ‍िल्‍म के ट्रेलर को आउट कर दिया। 3 मिनट का ट्रेलर ऐक्‍शन से भरपूर है। इसे देखकर पता चलता है कि इस बार ‘तारा सिंह' पाकिस्‍तान में ‘सकीना' के लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे को दुश्‍मनों से छुड़ाने के लिए जाने वाला है।     

ट्रेलर की शुरुआत में एक भीड़ ऐलान कर रही है- अगला जुम्‍मा दिल्‍ली में! पाकिस्‍तान में गजवा-ए-हिंद के झंडे बुलंद हो रहे हैं। अगले सीन में तारा सिंह को सेना का अधिकारी यह बताता है कि जंग के आसार हैं। बैकअप की तैयारी करना चाहते हैं। फ‍िर एंट्री होती है तारा सिंह यानी सनी देओल की, जो एक जवान से कह रहा है कि तुम तारा सिंह को नहीं पहचानते, दुश्‍मन से पूछो वो कौन है। इसके बाद नजर आते हैं अमीषा पटेल और सनी देओल के फैमिली सीन्‍स और पॉपुलर सॉन्‍ग। 

ट्रेलर देखकर पता चलता है कि सनी देओल यानी तारा सिंह का बेटा पाकिस्‍तानी सेना के चंगुल में फंस गया है, जहां उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया जा रहा है। अपने बेटे को बचाने के लिए तारा सिंह एक बार फ‍िर से पाकिस्‍तान पहुंच जाता है। तारा सिंह का बेटा दुश्‍मनों से कहता है कि आप यह दुआ मांगो कि मेरा पापे (पिता) यहां ना आए। अगर वो यहां आ गया, तो तुम्‍हारे इतने चीथड़े करेगा कि पूरा पाकिस्‍तान नहीं गिन पाएगा। इसी तरह के एक सीन में तारा सिंह कहता है- अगर यहां के मुसलमानों को मौका मिले हिंदुस्‍तान में बसने का, तो आधे से ज्‍यादा पाकिस्‍तान खाली हो जाएगा। 



डायलॉग्‍स के बीच ट्रेलर में जबरदस्‍त ऐक्‍शन नजर आता है। तारा सिंह, हथौड़े से दुश्‍मनों की बुरी तरह पिटाई करता है। बम और गोलियां भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पातीं। आखिर में हैंडपंप भी नजर आता है, जिसने 20 साल पहले ‘गदर' को हर जुबां पर ला दिया था। क्‍या इस बार भी तारा सिंह हैंडपंप उखाड़ेगा, मेकर्स ने इसे सीक्रेट रखा है। 

सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर ‘गदर 2' 11 अगस्‍त को रिलीज की जाएगी।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »