• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • 'देश की इज्जत पर आ गई है बात, अब कश्मीर फाइल्स के बाद बनेगी 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड!'

'देश की इज्जत पर आ गई है बात, अब कश्मीर फाइल्स के बाद बनेगी 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड!'

The Kashmir Files Controversy: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री ने कई टीवी चैनलों को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अब बात देश की इज्जत पर आ गई है।

'देश की इज्जत पर आ गई है बात, अब कश्मीर फाइल्स के बाद बनेगी 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड!'

The Kashmir Files Controversy: फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया था।

ख़ास बातें
  • द कश्मीर फाइल्स को लेकर फिर मचा बवाल
  • विवेक अग्निहोत्री ने की फिल्म के सीक्वल की घोषणा
  • डॉक्यूमेंट्री के तौर पर बनाई जा सकती है फिल्म
विज्ञापन
The Kashmir Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' एक बार फिर से बवाल का कारण बन गई है। इस फिल्म की रिलीज के वक्त भी कंट्रोवर्सी सामने आई थी लेकिन फिल्म 2022 की सुपरहिट फिल्मों में टॉप पर रही। अब फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया था। लेकिन जूरी हेड नदाव लापिड (Nadav Lapid) ने फिल्म के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिससे बवाल मच गया। नदाव लापिड ने फिल्म को बेहूदा प्रोपगेंडा बता दिया जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए। सोशल मीडिया पर भी नदाव लापिड के कमेंट को लेकर बवाल मच गया। 

The Kashmir Files Controversy: अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म का सीक्वल बनाने का ऐलान कर दिया है। इसका नाम भी उन्होंने घोषित कर दिया है। इस संबंध में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'हमारे पास कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के न जाने कितने किस्से हैं जिन पर 10 फिल्में भी बन सकती थीं। लेकिन फिर भी हमने एक ही फिल्म बनाई। लेकिन अब मैंने तय कर लिया है कि मैं पूरी सच्चाई लोगों के सामने लाऊंगा। फिल्म का सीक्वल बनेगा जिसका नाम होगा कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड। इस फिल्म में एक-एक सच को बारीकी से सामने लाया जाएगा।' बता दें कि फिल्म पर बयान के बाद उठे बवाल के बाद नदाव लापिड के सुर भी बदले नजर आ रहे हैं। लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है। 

The Kashmir Files Controversy: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री ने कई टीवी चैनलों को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अब बात देश की इज्जत पर आ गई है। अब इस पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस फिल्म का फॉलोअप कुछ लोगों के लिए बहुत ज्यादा संवेदनशील, आपत्तिजनक हो सकता है, लेकिन अब सच्चाई को सबके सामने लाना ही होगा। आपको बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के वक्त से ही विवादों को साथ लेकर चल रही है। फिल्म को हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया गया था। 

The Kashmir Files Controversy: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के जूरी हेड नदाव लापिड ने फिल्म को घटिया कह दिया था और कहा था कि फिल्म में सबकुछ एकतरफा दिखाया गया है। नदाव लपिड इजराइली फिल्ममेकर भी हैं। फिल्म को 'वल्गर प्रोपेगेंडा' कहने पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। अनुपम खेर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अनुपम खेर ने ट्वीट में कहा, 'झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों न हो, सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है'। इसके अलावा Fwice के चेयरमैन अशोक पंडित भी अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »