• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा

दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा

भारत के मार्केट में विशेषतौर पर ऑफलाइन TV सेगमेंट में यह कंपनी नई है। इस सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग चार प्रतिशत का है। इसकी योजना अगले दो से तीन वर्षों में इस मार्केट शेयर को बढ़ाकर लगभग 10 प्रतिशत करने का है

दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा

पिछले कुछ वर्षों में बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविजंस की डिमांड बढ़ी है

ख़ास बातें
  • देश में TV की कैटेगरी में Hisense का मार्केट शेयर लगभग चार प्रतिशत का है
  • कंपनी की योजना AC और वॉशिंग मशीन के सेगमेंट में एक्सपैंशन की है
  • देश में Hisense के पास 800 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं
विज्ञापन

स्मार्ट टेलीविजंस के मार्केट की प्रमुख कंपनियों में शामिल Hisense ने भारत में एयर कंडीशनर्स, वॉशिंग मशीन और अन्य होम अप्लायंसेज जैसी कैटेगरीज में भी बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है। इसके अलावा इस कंपनी की योजना ऑफलाइन रिटेल, डिस्ट्रीब्यूशन और अपना मार्केट शेयर भी बढ़ाने की है। देश में TV की कैटेगरी में Hisense का मार्केट शेयर लगभग चार प्रतिशत का है और अगले दो से तीन वर्षों में इसे बढ़ाकर लगभग 10 प्रतिशत करने की योजना है। इसके साथ ही समान अवधि में वॉशिंग मशीन में इसका टारगेट कम से कम 10 प्रतिशत और एयर कंडीशनर्स में पांच प्रतिशत का मार्कट शेयर हासिल करने का है। 

Gadgets 360 ने देश में Hisense की यूनिट के CEO, Pankaj Rana स कंपनी की योजनाओं, दिवाली के बाद TV के प्राइस ट्रेंड्स, मिनी-LED और बड़ी स्क्रीन्स की बढ़ती लोकप्रियता, TVs में AI की जरूरत और होम अप्लायंसेज में Hisense के एक्सपैंशन के बारे में बातचीत की है। प्रस्तुत हैं इसके मुख्य अंशः 

दिवाली का फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। इस वर्ष TV के प्राइसेज कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने की वजह से महंगे हुए हैं। क्या कस्टमर्स को फेस्टिव सेल्स के दौरान TV खरीदना चाहिए? क्या आपको लगता है कि अगले छह महीनों में प्राइसेज कम हो सकते हैं? 

अगर आप TV खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो मैं कहूंगा कि इस खरीदने के लिए अगले 45 दिन बेहतर होंगे। हमारी इनपुट कॉस्ट बढ़ने के बावजूद हम फेस्टिव सीजन के दौरान प्राइसेज नहीं बढ़ा रहे। मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट और एल्युमीनियम के प्राइसेज और डॉलर एक्सचेंज रेट सहित कई जगह से प्रेशर है। हम बढ़ी हुई कॉस्ट का भार कस्टमर्स पर डालने के बजाय खुद उठा रहे हैं। दिवाली के बाद प्राइस में बढ़ोतरी की जा सकती है। यह तीन से पांच प्रतिशत या कुछ कैटेगरी में इससे अधिक भी हो सकती है। कस्टमर्स के नजरिए से, TV खरीदने के लिए दिवाली एक अच्छा समय है। 

अगर इस फेस्टिव सीजन में टेलीविजन खरीदने के लिए एक कस्टमर का बजट लगभग 50,000 रुपये का है, तो इस प्राइस में Hisense TV की किस प्रकार की टेक्नोलॉजी की वह उम्मीद कर सकता है? 

Hisense के पास इस फेस्टिव सीजन में कस्टमर्स के लिए लगभग 50,000 रुपये के प्राइस वाला 55 इंच मिनी LED TV है। वास्तविक प्राइस में ऑफर्स और डिस्काउंट के आधार पर पांच से सात प्रतिशत का अंतर हो सकता है। हमारा फोकस कस्टमर्स को सिर्फ बड़ी स्क्रीन देन पर नहीं है। इस प्राइस में, हम स्क्रीन साइज, पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस, साउंड और परफॉर्मेंस का कॉम्बो देना चाहते हैं। 

भारत में टेलीविजन की कैटेगरी में Hisense का मौजूदा मार्केट शेयर क्या है और इस वर्ष और अगले तीन वर्षों के लिए सभी प्रोडक्ट कैटेगरीज में आपके क्या टारगेट हैं? यह ग्रोथ किन मार्केट्स से मिलेगी? 

देश के मार्केट में विशेषतौर पर ऑफलाइन TV सेगमेंट में हमारी कंपनी नई है। इस सेगमेंट में हमारा मार्केट शेयर लगभग चार प्रतिशत का है। हमारी योजना अगले दो से तीन वर्षों में इस मार्केट शेयर को बढ़ाकर लगभग 10 प्रतिशत करने का है। वॉशिंग मशीनस के लिए, हमारा टारगेट तीन वर्षों में कम से कम 10 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का है। एयर कंडीशनर्स के सेगमेंट में कॉम्पिटिशन ज्यादा है और इस कैटेगरी में हमारी योजना कम से कम पांच प्रतिशत मार्केट शेयर पर पहुंचने की है।

स्मार्ट टेलीविजंस का साइज बड़ा हो रहा है और 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच तक के मॉडल की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। क्या देश में कस्टमर्स एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बजाय स्क्रीन साइज को प्रायरिटी दे रहे हैं? 

भारत में कस्टमर्स निश्चित तौर पर बड़ी स्क्रीन चाहते हैं लेकिन वे सिर्फ स्क्रीन साइज को ही नहीं देख रहे। वे TV के अंदर टेक्नोलॉजी के बारे में अधिक जानकारी रखते हैं। वे चिपसेट, ब्राइटनेस, गेमिंग परफॉर्मेंस और साउंड आउटपुट के बारे में पूछ रहे हैं। कस्टमर्स बड़ी स्क्रीन के साथ ही फीचर्स और परफॉर्मेंस भी चाहते हैं। 

LED, QLED, OLED और Mini-LED के बारे में कस्टमर्स को समझने में मुश्किल हो रही है। मूवीज, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए कस्टमर्स को क्या चुनना चाहिए?

इन टेक्नोलॉजी को लेकर कस्टमर्स की जानकारी बढ़ रही है। भारतीय कस्टमर्स को QLED, OLED और Mini-LED के बारे में पता है। मुझे लगता है कि कस्टमर्स को Mini-LED पर विचार करना चाहिए। हमारे Mini-LED TVs की ब्राइटनेस अधिक है और इनमें गेमिंग के लिए AMD FreeSync जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये मूवीज, स्पोर्ट्स और अन्य प्रकार के कंटेंट के लिए अच्छा एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराते हैं। 

प्रत्येक TV ब्रांड ने AI के बारे में बात की है। Hisense TV में AI वास्तव में क्या करता है जो एक सामान्य कस्टमर देख सकता है? 

मेरा मानना है कि AI को सिर्फ मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर हम AI के बारे में बात कर रहे हैं तो इसका एक वास्तविक फायदा होना चाहिए जो कस्टमर्स को समझ में आए और वह इस्तेमाल कर सके। AI से हमारे TVs में आप जिस प्रकार का कंटेंट देख रहे हैं और कमरे की लाइटिंग के आधार पर ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और शार्पनेस जैसी चीजों में सुधार हो सकता है। मुझे लगता है कि AI से TV को इस्तेमाल में आसान और बेहतर बनाया जाना चाहिए। 

देश में कस्टमर्स का प्राइस और स्पेसिफिकेशंस पर काफी ध्यान जाता है लेकिन ऑफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर आशंकाएं रहती हैं। अगर Hisense के TV में खराबी होती है तो कस्टमर्स को कितना जल्द इसका समाधान मिल सकता है? 

भारत में हमारी ग्रोथ में सर्विस का महत्वपूर्ण आधार होगा। कस्टमर्स एक TV को उसके फीचर्स या प्राइस के लिए खरीद सकते हैं लेकिन वे सर्विस का अच्छा एक्सपीरिएंस मिलने के बाद ही दोस्तों और रिश्तेदारों को किसी ब्रांड का सुझाव देते हैं। देश भर में हमारे पास 800 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स हैं और हम सर्विस पार्टनर्स के साथ कार्य करते हैं। हमारे इंस्टॉलेशंस में से 90 प्रतिशत से अधिक 24 घंटे के अंदर होते हैं और हमारा रिपेयर सर्विस-लेवल एग्रीमेंट 72 घंटे के अंदर का है। हम मानते हैं कि इसमें सुधार की गुंजाइश है। अगले वर्ष, बड़े शहरों में हम एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोलने की योजना बना रहे हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »