Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट स्लिम प्रोफाइल में आता है और इसकी मोटाई 8.2mm की है।

Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Acer

Acer Iconia Tab 11 5G में 10.95 इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • डिवाइस में MediaTek 8755 चिपसेट लगा है।
  • टैबलेट स्लिम प्रोफाइल में आता है और इसकी मोटाई 8.2mm की है।
  • इसका वजन 500 ग्राम है।
विज्ञापन

Acer भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट Iconia Tab 11 5G लेकर आई है। कंपनी ने चुपके से इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। साथ में प्राइसिंग का खुलासा भी कर दिया है। Acer Iconia Tab 11 5G में लगभग 11 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 7400mAh बैटरी के साथ आता है और फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। इसमें मीडियाटेक चिपसेट लगा है। टैबलेट स्लिम प्रोफाइल में आता है और इसकी मोटाई 8.2mm की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Acer Iconia Tab 11 5G Launch Price in India

Acer Iconia Tab 11 5G टैबलेट की भारत में 23,999 रुपये है जिसमें इसका 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। जबकि 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है। सिल्वर कलर शेड में इसे पेश किया गया है। टैबलेट को कंपनी ने Acer Store पर लिस्ट किया है। 

Acer Iconia Tab 11 5G Specifications

Acer Iconia Tab 11 5G में 10.95 इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1,920 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस में MediaTek 8755 चिपसेट लगा है। बॉडी मेटल की है और इसका वजन 500 ग्राम है। टैबलेट स्लिम प्रोफाइल में आता है और इसकी मोटाई 8.2mm की है। 

Acer Iconia Tab 11 5G के रियर में 13MP कैमरा दिया गया है। यह ऑटोफोकस करता है और साथ में फ्लैश लाइट भी दी गई है। फ्रंट की ओर वीडियो कॉल आदि के लिए 8MP का कैमरा इसमें दिया गया है। टैबलेट 7400mAh की बड़ी बैटरी को सपोर्ट करता है। साथ में कंपनी ने 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। 

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें सेल्युलर कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। यानी वॉइस कॉलिंग इससे की जा सकती है। इसके लिए टैबलेट में सिम स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi सपोर्ट भी है। साउंड के लिए डिवाइस में चार स्पीकर लगे हैं। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »