इनमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है और 1200mAh तक बैटरी मिल जाती है।
Photo Credit: Lyne Originals
Jukebox 14 Pro बहुत ही कॉम्पेक्ट साइज का छोटू स्पीकर है जिसमें 6W की आउटपुट दी गई है।
Lyne ने भारत में अपने नए वायरलैस स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने चार नए वायरलैस स्पीकर्स को मार्केट में उतारा है जिसमें Jukebox 14 Pro, Jukebox 15 Pro, Jukebox 16 Pro, और Jukebox 17 Pro मॉडल्स को पेश किया गया है। ये कंपनी के पोर्टेबल स्पीकर हैं जो 16W तक आउटपुट देते हैं। इनमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है और 1200mAh तक बैटरी मिल जाती है। इसके अलावा प्लेबैक के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं। इनकी कीमत 349 रुपये से शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं सभी मॉडल्स के खास फीचर्स और इनकी कीमत।
Jukebox 14 Pro (₹ 349)
Jukebox 14 Pro बहुत ही कॉम्पेक्ट साइज का छोटू स्पीकर है जिसमें 6W की आउटपुट दी गई है। यह 4 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसमें TWS फीचर भी है जिससे कि दो डिवाइसेज को एकसाथ कनेक्ट किया जा सकता है। स्पीकर की कीमत 349 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Jukebox 15 Pro (₹ 399)
Jukebox 15 Pro में 52mm के ड्राइवर हैं। यह Hi-Fi साउंड को सपोर्ट करता है। यह 6W की आउटपुट दे सकता है। इसमें TWS फंक्शन दिया गया है। छोटी जगह पर म्यूजिक का आनंद लेने के लिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Jukebox 16 Pro (₹ 549)
Jukebox 16 Pro में 52mm ड्राइवर हैं। यह 6 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसमें 12W की आउटपुट दी गई है। स्पीकर में 1200mAh की बैटरी है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। स्पीकर में TWS फंक्शन है। दो स्पीकर एक बार में कनेक्ट हो सकते हैं। स्पीकर को अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Jukebox 17 Pro (₹ 649)
Jukebox 17 Pro रेंज का सबसे ज्यादा आउटपुट वाला स्पीकर है। इसमें 16W की आउटपुट मिलती है। 52mm के ड्राइवर से लैस यह स्पीकर 6 घंटे चल सकता है। इसमें 1200mAh की बैटरी है। यह ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें टाइप-C चार्जिंग का सपोर्ट है। खरीद के लिए यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999