• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Tiger 3 Advance Booking: टाइगर 3 की 'दहाड़'! रिलीज से पहले ही सलमान खान की फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़!

Tiger 3 Advance Booking: टाइगर 3 की 'दहाड़'! रिलीज से पहले ही सलमान खान की फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़!

टाइगर-3 का एडवांस बुकिंग रुझान बता रहा है कि फिल्म पहले दिन 40 या 50 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन कर सकती है।

Tiger 3 Advance Booking: टाइगर 3 की 'दहाड़'! रिलीज से पहले ही सलमान खान की फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़!

टाइगर 3 के पहले दिन के लिए अब तक 6 लाख 54 हजार टिकट बिक चुके हैं।

ख़ास बातें
  • पहले दिन के लिए अब तक 6 लाख 54 हजार टिकट बिके।
  • रात तक टाइगर-3 एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
  • फिल्म पहले दिन 40 या 50 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन कर सकती है।
विज्ञापन
Tiger 3 Advance Booking: टाइगर-3 के साथ बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस की गर्मी बढ़ाने आ रहे हैं। सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) दिवाली पर बड़ा धमाका करने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड सेट कर रही है। बॉलीवुड ट्रेड पंडित कह रहे हैं टाइगर-3 दिवाली पर बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 16 करोड़ को पार कर चुकी है। वहीं, फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में भी आंकड़े बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं सलमान खान की टाइगर-3 की दहाड़ कहां तक जा सकती है। 

Tiger 3 रिलीज डेट (Tiger 3 release date) 12 नवंबर 2023 है। यानी कल, दिवाली पर सल्लू मियां बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। ये हम नहीं, फिल्म टाइगर-3 एडवांस बुकिंग कलेक्शन के आंकड़े बता रहे हैं। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, टाइगर-3 ने अबतक पहले दिन के लिए 16.52 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग हिंदी 2D वर्जन के लिए हुई है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई बड़ी फिल्म इतने बड़े दिन, यानी दिवाली के दिन ही रिलीज हो रही है। 

बॉलीवुड में फिल्में त्यौहारों के एक या दो दिन पहले या बाद में रिलीज की जाती रही हैं, लेकिन दिवाली वाले दिन पहली बार कोई बड़ी फिल्म आ रही है। यहीं पर सलमान खान के स्टारडम का दम भी दिख जाता है कि दिवाली जैसे व्यस्त त्यौहार के बीच, जब लोग देर शाम को पूजा के लिए घरों में लौट आते हैं, ऐसे में भी फिल्म के लिए पहले दिन 16 करोड़ की एडवांस बुकिंग मिल जाना बड़ी बात लगती है। अनुमान है कि आज रात तक टाइगर-3 एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। 

Tiger 3 Box Office Collection Day 1 (Expected): टाइगर-3 का एडवांस बुकिंग रुझान बता रहा है कि फिल्म पहले दिन 40 से 50 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन कर सकती है। यशराज फिल्म्स के स्पाई जॉनर में सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी हर किश्त में अच्छा परफॉर्म करती आ रही है। लेकिन यहां दिवाली पर फिल्म को रिलीज करना फिल्म के कलेक्शन के लिए हानिकारक भी हो सकता है। एक ओर दिन में भारत बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप मैच निर्धारित है, तो दूसरी तरफ शाम को पूरा देश दिवाली पूजा में व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में फिल्म को पहले दिन क्षमता से कम कलेक्शन भी मिल सकता है। टाइगर 3 के पहले दिन के लिए अब तक 6 लाख 54 हजार टिकट बिक चुके हैं। फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »