• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : 5700 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही सलमान खान की फ‍िल्‍म, Pathaan से ज्‍यादा हैं या कम? जानें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : 5700 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही सलमान खान की फ‍िल्‍म, Pathaan से ज्‍यादा हैं या कम? जानें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : विदेशों में इस फ‍िल्‍म को 100 से ज्‍यादा देशों में 1200 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स मिली हैं। इस तरह दुनियाभर में सलमान खान की फ‍िल्‍म को 5700 से अधिक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : 5700 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही सलमान खान की फ‍िल्‍म, Pathaan से ज्‍यादा हैं या कम? जानें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : इसकी तुलना शाहरुख खान की ‘पठान’ (Pathaan) से की जाए, तो ऐसा लगता है कि सलमान खान की फ‍िल्‍म पीछे रह गई है।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म ट्रेड एक्‍सपर्ट तरण आदर्श ने दी जानकारी
  • 4500 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर भारत में रिलीज होगी फ‍िल्‍म
  • रोजाना 16 हजार से ज्‍यादा शोज दिखाए जाएंगे
विज्ञापन
करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद सलमान खान (Salman Khan) कल यानी 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर मुख्‍य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनकी फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई, किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) शुक्रवार को रिलीज हो रही है। मौका ईद का है और वीकेंड भी आ रहा है, ऐसे में इंडस्‍ट्री उम्‍मीद लगा रही है कि ‘भाईजान' की फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा कारोबार कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन के लिए 50 हजार टिकटों की बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। एक जानेमाने फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट ने यह भी बताया है कि सलमान की फ‍िल्‍म कितनी स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है। 

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को भारत में 4500 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स पर दिखाया जाएगा। फ‍िल्‍म के रोजाना 16 हजार से ज्‍यादा शोज दिखाए जाएंगे। विदेशों में इस फ‍िल्‍म को 100 से ज्‍यादा देशों में 1200 से ज्‍यादा स्‍क्रीन्‍स मिली हैं। इस तरह दुनियाभर में सलमान खान की फ‍िल्‍म को 5700 से अधिक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है। 
 

इसकी तुलना शाहरुख खान की ‘पठान' (Pathaan) से की जाए, तो ऐसा लगता है कि सलमान खान की फ‍िल्‍म पीछे रह गई है। पठान रिलीज होने के बाद तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट में बताया था कि शाहरुख खान की फ‍िल्‍म को दुनियाभर में करीब 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर दिखाया गया। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल थीं। दर्शकों की डिमांड को देखते हुए पठान के स्‍क्रीन्‍स काउंट को फ‍िल्‍म रिलीज होने के बाद बढ़ाया गया था। क्‍या सलमान की फ‍िल्‍म के साथ भी ऐसा हो सकता है, यह फ‍िल्‍म रिलीज होने के बाद पता चलेगा। 
वहीं, इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnik की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 1 करोड़ रुपये तक कलेक्‍शन मिल सकता है। इस डेटा में कथित तौर पर ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं है। फ‍िल्‍म को फहद सामजी ने निर्देशित किया है। मुख्‍य भूमिका में सलमान नजर आएंगे। उनके अलावा, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर भी इस फ‍िल्‍म में हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »