• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • एयरटेल डिजिटल TV और Tata Play के मर्जर की तैयारी, लगभग चार करोड़ होंगे सब्सक्राइबर्स

एयरटेल डिजिटल TV और Tata Play के मर्जर की तैयारी, लगभग चार करोड़ होंगे सब्सक्राइबर्स

टाटा प्ले में Tata Sons की लगभग 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस कंपनी में बाकी की हिस्सेदारी Walt Disney के पास है

एयरटेल डिजिटल TV और Tata Play के मर्जर की तैयारी, लगभग चार करोड़ होंगे सब्सक्राइबर्स

मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी को Bharti Airtel ऑपरेट कर सकती है

ख़ास बातें
  • इससे लगभग 1.6 अरब डॉलर की संयुक्त कंपनी बनेगी
  • इसमें भारती एयरटेल की 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी होने की संभावना है
  • टाटा प्ले में Tata Sons की लगभग 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है
विज्ञापन
देश के डिजिटल स्ट्रीमिंग बिजनेस में जल्द एक बड़ी कंपनी सामने आ सकती है। Tata Group और Bharti Group अपने सैटेलाइट TV बिजनेस का जल्द मर्जर कर सकते हैं। इससे लगभग 1.6 अरब डॉलर की संयुक्त कंपनी बनेगी। पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल स्ट्रीमिंग का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। 

मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी को Bharti Airtel ऑपरेट कर सकती है। इसमें भारती एयरटेल की 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी होने की संभावना है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस कंपनी में बाकी की हिस्सेदारी Tata Play के शेयरहोल्डर्स की होगी। इन शेयरहोल्डर्स में Walt Disney भी शामिल है। 

इस बारे में भारती एयरटेल, टाटा प्ले और वॉल्ट डिज्नी ने Reuters की ओर से टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदनों का उत्तर नहीं दिया। टाटा प्ले में Tata Sons की लगभग 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस कंपनी में बाकी की हिस्सेदारी Walt Disney के पास है। पिछले वर्ष सितंबर में एयरटेल डिजिटल TV और टाटा प्ले के पास संयुक्त तौर पर 3.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। हाल ही में JioCinema और Disney+ Hotstar को मिलाकर JioHotstar को लॉन्च किया गया था। JioHotstar में दोनों ओवर-द-टॉप प्लेटफॉर्म्स का पूरा कंटेंट उपलब्ध होगा। इस पर JioCinema और Disney+ Hotstar के शो और मूवीज के अलावा विभिन्न इंटरनेशनल स्टूडियोज और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से कंटेंट को भी दिखाया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट के सस्ता होने के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। 

नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लगभग तीन लाख घंटे के कंटेंट के साथ ही स्पोर्ट्स इवेंट्स की लाइव कवरेज भी होगी। JioCinema और Disney+ Hotstar के पास 50 करोड़ से अधिक का यूजर बेस है जो दोनों प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स को मिलाकर है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस यूजर बेस में दोनों प्लेटफॉर्म्स के एकाउंट रखने वाले यूजर्स की संख्या शामिल है या नहीं। यूजर्स को इस पर मूवीज, शो या लाइव स्पोर्ट्स इवेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बिना रुकावट और बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान हैं। इसका मतलब है कि भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स को विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे और वे हाई रिजॉल्यूशन पर कंटेंट को देख सकेंगे। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »