• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Taali Trailer : ‘बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी ताली’, सुष्मिता सेन की नई वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, कब और कहां देखें?

Taali Trailer : ‘बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी ताली’, सुष्मिता सेन की नई वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, कब और कहां देखें?

Taali Trailer : ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत के जीवन पर बेस्‍ड इस सीरीज में सुष्मिता का किरदार गणेश से ‘गौरी’ बनीं एक ट्रांसजेंडर के सफर को बयां करता है।

Taali Trailer : ‘बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी ताली’, सुष्मिता सेन की नई वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, कब और कहां देखें?

Photo Credit: Jio Cinema

ट्रेलर देखकर पता चलता है कि सुष्मिता ने अपने किरदार को कितने दमदार तरीके से निभाया है।

ख़ास बातें
  • वेब सीरीज ‘ताली’ (Taali) का ट्रेलर रिलीज हो गया है
  • सुष्मिता सेन मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगी
  • 15 अगस्‍त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी वेब सीरीज
विज्ञापन
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की मच-अवेटेड वेब सीरीज ‘ताली' (Taali) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। काफी वक्‍त से यह सीरीज सुर्खियों में है। ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत के जीवन पर बेस्‍ड इस सीरीज में सुष्मिता का किरदार गणेश से ‘गौरी' बनीं एक ट्रांसजेंडर के दर्दनाक सफर को बयां करता है। करीब 2 मिनट का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि सुष्मिता ने अपने किरदार को कितने दमदार तरीके से निभाया है।  

ट्रेलर के एक डायलॉग में ट्रांसजेंडर ‘गौरी' बनीं सुष्मि‍ता कहती हैं- जिस देश में कुत्तों तक का सेंसेज होता है, लेकिन ट्रांसजेंडर्स का नहीं, ऐसे देश में लोगों के बीच जीना बेहद डरावनी चीज है। ट्रेलर से पता चलता है कि ‘ताली' में ‘गौरी' की जिंदगी और उसके संघर्ष को दिखाया गया है। 

बचपन के ‘गणेश' से जब क्‍लास टीचर पूछती है कि वह बड़े होकर क्‍या बनना चाहता है, तो वह जवाब में कहता है- मुझे तो मां बनना है। टीचर उसे डांटते हुए कहती है कि मर्द कभी मां नहीं बनते। ट्रेलर दिखाता है कि गणेश खुद को लड़के के रूप में नहीं देखता। बड़े होकर वह गहन सर्जरी से गुजरकर ट्रांसजेंडर बनने का फैसला करता है।    



‘गौरी' बनने के बाद जब वह देखता है कि ट्रांसजेंडर्स को कितनी परेशानियों से जूझना पड़ता है, तो वह उनके हक के लिए लड़ने का फैसला करता है। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचता है, जहां ट्रांसजेंडर्स को उनके कानूनी हक मिलने की अदालती लड़ाई भी इस वेब सीरीज में देखने को मिलेगी।  

ट्रेलर से यह साफ हो जाता है कि ‘ताली' सुष्मिता सेन के करियर की एक और बेहतरीन वेब सीरीज होने वाली है। हॉटस्‍टार पर आई ‘आर्या' में हम उनका जानदार अभिनय पहले ही देख चुके हैं। ‘ताली' को जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। इसे 15 अगस्‍त को रिलीज किया जाएगा। खास यह है कि इस वेब सीरीज को फ्री में देखा जा सकेगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »