• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • शाहरुख खान की 'पठान' अब रूस सहित इन देशों में होगी रिलीज, बनाएगी एक और नया रिकॉर्ड

शाहरुख खान की 'पठान' अब रूस सहित इन देशों में होगी रिलीज, बनाएगी एक और नया रिकॉर्ड

Pathaan को रूस के साथ-साथ CIS देशों में रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म एक नया रिकॉर्ड बनाएगी, क्योंकि इन देशों में डब्ड वर्जन में रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म होने जा रही है।

शाहरुख खान की 'पठान' अब रूस सहित इन देशों में होगी रिलीज, बनाएगी एक और नया रिकॉर्ड

भारत में 25 जनवरी 2023 के दिन रिलीज हुई थी Pathaan

ख़ास बातें
  • Pathaan को रूस के साथ-साथ CIS देशों में रिलीज किया जाएगा
  • CIS देशों में बेलारूस, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान सहित कई अन्य देश शामिल हैं
  • फिल्म को भारत में 25 जनवरी को रिलीज किया गया था
विज्ञापन
भारत सहित कई अन्य देशों में धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'Pathaan' अब रूस में रिलीज होने जा रही है। इतना ही नहीं, फिल्म इसके साथ ही कथित तौर पर CIS देशों में भी रिलीज होगी और इस तरह इन देशों में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। 'पठान' को हाल ही में बांग्लादेश में भी रिलीज किया गया था, जहां इसने अच्छी कमाई की। भारत में फिल्म 500 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड 1 हजार करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म Pathaan को भारत में इस साल 25 जनवरी को रिलीज किया गया था।

इंडस्ट्री एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि Pathaan को रूस के साथ-साथ CIS देशों में रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म एक नया रिकॉर्ड बनाएगी, क्योंकि इन देशों में डब्ड वर्जन में रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म होने जा रही है। फिल्म को 3,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर 13 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
 

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि CIS देशों में बेलारूस, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान जैसे देश आते हैं।

फिल्म 12 मई को बांग्लादेश में रिलीज हुई थी और खास बात यह थी कि फिल्म देश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी। भारत में Pathaan का कलेक्‍शन 541 करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा है, जबकि वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1,048 करोड़ रुपये के लगभग है। पठान हिंदी स‍िनेमा के इतिहास की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है।

Pathaan में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हिट रोमांटिक जोड़ी है जो सबसे पहले फराह खान की 'ओम शांति ओम' में नजर आई थी। उसके बाद दोनों सुपर स्टार्स कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं जिनमें 'हैपी न्यू ईयर', 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। साथ ही पठान में शाहरुख ने एक्स रॉ एजेंट का किरदार निभाया है जो फैंस को काफी पसंद आया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रड्यूस की गई फिल्म 25 जनवरी को भारत में रिलीज हुई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pathaan, pathaan release, Pathaan Russia release
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी, 512GB तक स्टोरेज वाला X80i स्मार्टफोन, जानें कीमत
  2. Axis Bank लाया कमाल का फीचर, बैंक जाए बिना आधार से होगा मोबाइल नंबर अपडेट, जानें कैसे
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Honor Play 80 Pro हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Artemis II लॉन्च: 50 साल बाद इंसानों का 10 दिन का मून मिशन शुरू, यहां समझें पूरा प्लान
  6. Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
  10. Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »