Honor ने चीनी बाजार में Play लाइनअप में विस्तार करते हुए Honor Play 80 Pro को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Honor
Honor Play 80 Pro में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Honor ने चीनी बाजार में Play लाइनअप में विस्तार करते हुए Honor Play 80 Pro को लॉन्च कर दिया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 7,000mAh बैटरी लगाई गई है जो कि लंबे समय तक चलने का वादा करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में 6.8 इंच की TFT LCD टचस्क्रीन भी दी गई है। यहां हम आपको Honor Play 80 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Honor Play 80 Pro के 6GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 26,000 रुपये), 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 28,000 रुपये) और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 31,000 रुपये) है। यह फोन चीन में Honor के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी तक बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। यह फोन एज्योर स्काई, ब्लैक फैंटम नाइट और व्हाइट मूनलाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Honor Play 80 Pro में 6.8 इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1610 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 850 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर चलता है। Play 80 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट के साथ Adreno A619 GPU दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी भी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Play 80 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और 8x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में ग्रेविटी सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.89 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.24 मिमी और वजन 207 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा