• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!

Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!

Realme 16 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और नया Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है।

Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!

Photo Credit: Realme

Realme 16 5G की भारत में कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • 7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल
  • 50MP फ्रंट और रियर कैमरा के साथ सेल्फी मिरर
  • 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर
विज्ञापन

Realme ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग, 50MP Portrait Master कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस स्लिम डिजाइन में दमदार बैटरी बैकअप देने पर फोकस करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है और यह Realme UI 7.0 (Android 16) पर चलता है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Realme 16 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 36,999 रुपये में आता है। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो चुके हैं और इसकी शिपिंग 5 अप्रैल से शुरू होगी। फोन को Air White और Air Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकता है। इसके साथ 6.5-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप में फोन के फ्रंट और रियर दोनों में 50MP सेंसर दिए गए हैं, साथ ही रियर में एक 2MP सेकंडरी कैमरा भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में एक सेल्फी मिरर भी दिया गया है, जो फोटो क्लिक करते समय फ्रेमिंग में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें कई AI फीचर्स भी मिलते हैं जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का दावा करते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें दिया गया Flux Engine लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करेगा।

बड़ी बैटरी के बावजूद Realme 16 5G 8.1mm पतला और 183 ग्राम वजनी है। साथ ही यह IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आता है, जो कंपनी के मुताबिक, इसे धूल और पानी से बचाव देता है। फोन में सभी बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं, जिनमें  Bluetooth 5.3, 5G, 4G LTE, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C port और Wi-Fi 6 शामिल हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  2. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  3. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  4. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  5. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  6. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  8. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  9. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »