TCL ने यूरोप में अपनी हाई-एंड मिनी LED टीवी सीरीज में विस्तार करते हुए TCL C8L SQD-Mini LED TV को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: TCL
TCL C8L SQD-Mini LED TV में 98 इंच की डिस्प्ले है।
TCL ने यूरोप में अपनी हाई-एंड मिनी LED टीवी सीरीज में विस्तार करते हुए TCL C8L SQD-Mini LED TV को लॉन्च कर दिया है। ये टीवी 98 इंच, 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच और 55 इंच साइज में आते हैं। 2026 में लॉन्च हुई इस सीरीज में एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। यहां हम आपको TCL C8L SQD-Mini LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
TCL C8L SQD-Mini LED TV सीरीज में 98 इंच, 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच और 55 इंच डिस्प्ले मॉडल शामिल हैं। सुपर QLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए VRR कैपेसिटी को बढ़ाकर 288Hz तक किया गया है। इसका TSR AiPQ प्रोसेसर इमेज क्लैरिटी, कॉन्ट्रास्ट और मोशन को रियल-टाइम में बेहतर बनाने के लिए AI का उपयोग करता है। टीवी पर एचडीआर कंटेंट बेहतरीन तरीके से देख सकते हैं, जिसमें हाइलाइट्स में पूरी डिटेल्स और डीप, सेचुरेटेड ब्लैक रंग नजर आते हैं। टीसीएल ने एडवांस डिमिंग जोन कंट्रोल और अपनी ऑल-डोमेन हेलो कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ कलर डिस्टॉर्शन और ब्लूमिंग कम करने पर भी ध्यान दिया है।
C8L SQD-Mini LED TV में कंपनी की SQD-मिनी LED टेक्नोलॉजी दी है। ये टीवी BT.2020 कलर गैमट को 100% कवर करते हैं, जिससे कलर और भी वाइब्रेंट और सटीक नजर आते हैं। इनमें अल्ट्रा कलर फिल्टर और सुपर क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी भी है, जिससे ब्राइटनेस में सुधार होता है, कलर ज्यादा सटीक होते हैं और सभी विजुअल में बेहतरीन इमेज क्वालिटी के लिए लाइट कंट्रोल ऑप्टिमाइज रहता है। C8L सीरीज में अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन दिया गया है, जिसकी मोटाई सबसे कम सिर्फ 5 सेंटीमीटर है। इन टीवी में लगभग जीरो बॉर्डर डिस्प्ले है जो बेजल को कम करके स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को बढ़ाती है।
C8L SQD-Mini LED TV में माइक्रो-ओडी ऑप्टिक्स शामिल किया गया है जो बैकलाइटिंग को बेहतर बनाते हैं। TCL ने C8L सीरीज को अत्याधुनिक गेमिंग और प्रोसेसिंग फीचर्स से लैस किया है। साउंड सेटअप की बात करें तो बैंग एंड ओलुफसेन ट्यून्ड साउंड, साउंडस्केप एडजस्टमेंट के लिए बेओसोनिक टेक्नोलॉजी और बेहतर, ज्यादा इमर्सिव साउंड के लिए बिल्ट-इन हाई-एंड स्पीकर के साथ ऑडियो क्वालिटी बेहतर की गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत