Shah Rukh Khan की 'Pathaan' अब पड़ोस में मचाएगी धमाल, इस देश में होगी रिलीज

भारत में Pathaan का कलेक्‍शन 541 करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा है, जबकि वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1,048 करोड़ रुपये के लगभग है। पठान हिंदी स‍िनेमा के इतिहास की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है।

Shah Rukh Khan की 'Pathaan' अब पड़ोस में मचाएगी धमाल, इस देश में होगी रिलीज

भारत में इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी Pathaan

ख़ास बातें
  • कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद Pathaan अब बांग्लादेश में रिलीज होगी
  • 12 मई को तय की गई है रिलीज की तारीख
  • देश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी
विज्ञापन
भारत सहित कई अन्य देशों में धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म Pathaan अब पड़ोसी मुल्क में रिलीज होने जा रही है। 'पठान' ने भारत में बड़े पर्दे पर जनवरी में दस्तक दी थी और रिलीज के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। अब, करीब तीन महीने बाद, शाहरुख खान की यह फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने वाली है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद Pathaan आखिरकार बांग्लादेश में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। बांग्लादेश में फिल्म की रिलीज पर खुशी व्यक्त करते हुए YRF (यश राज फिल्म्स) के नेल्सन डिसूजा ने जानकारी कहा, 'हम अविश्वसनीय रूप से एक्साइटेड हैं कि दुनिया भर में शानदार कमाई करने वाली पठान को अब बांग्लादेश में दर्शकों का मनोरंजन करने का मौका मिलेगा! पठान साल 1971 के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।' 

एजेंसी ने वैराइटी के हवाले से बताया, इस साल फरवरी में 19 बांग्लादेशी फिल्म एसोसिएशन के एक संघ ने देश में हिंदी भाषा की फिल्मों को रिलीज करने की अनुमति देने और हर साल 10 फिल्में रिलीज किए जाने का फैसला लिया था। पठान उनमें से एक है, और यह 12 मई को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में उतरेगी।

भले ही यह देश में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म हो, लेकिन आपको बता दें कि 2009 में, सलमान खान की Wanted को बांग्लादेश में रिलीज किए जाने की अनुमति देने के निर्णय में ढील दी गई थी, जिसके बाद इसका विरोध हुआ, जिसमें स्थानीय फिल्म उद्योग संगठन भी शामिल था। विरोध को देखते हुए एक हफ्ते बाद सभी सिनेमाघरों से हटा दिया गया था।

भारत में Pathaan का कलेक्‍शन 541 करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहा है, जबकि वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1,048 करोड़ रुपये के लगभग है। पठान हिंदी स‍िनेमा के इतिहास की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pathaan, pathaan bangladesh release, pathaan ott
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »