• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • पाकिस्‍तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फ‍िल्‍म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने की भारतीय फिल्म RRR से ज्‍यादा कमाई!

पाकिस्‍तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फ‍िल्‍म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने की भारतीय फिल्म RRR से ज्‍यादा कमाई!

यह दावा फिल्म के ऑफिशियल अकाउंट से इंस्टाग्राम पर किया गया है।

पाकिस्‍तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फ‍िल्‍म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने की भारतीय फिल्म RRR से ज्‍यादा कमाई!

‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को बिलाल लशारी डायरेक्‍ट किया है। यह साल 1979 में आई एक फ‍िल्‍म का रीमेक है।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म की UK में हुई कमाई की तुलना RRR से की गई है
  • दावा है कि मौला जट्ट का कलेक्‍शन RRR से ज्‍यादा है
  • इस दावे पर लोगों का रिएक्‍शन भी मजेदार है
विज्ञापन
पाकिस्तानी फ‍िल्‍म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The Legend of Maula Jatt) कामयाबी के रिकॉर्ड बना रही है। दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही यह फ‍िल्‍म ब्रिटेन में शानदार बिजनेस कर रही है। कहा जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म ने UK में रिलीज होने के 17 दिनों में एसएस राजामौली की आरआरआर (RRR) के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ दिया है। यह दावा फिल्म के ऑफिशियल अकाउंट से इंस्टाग्राम पर किया गया है। ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को बिलाल लशारी डायरेक्‍ट किया है। यह साल 1979 में आई एक फ‍िल्‍म का रीमेक है। फ‍िल्‍म में फवाद खान और माहिरा खान मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। 

फिल्म के ऑफ‍िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर एक पोस्‍ट में बताया गया है कि एक और दिन, एक और उपलब्धि! द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट ने 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म आरआरआर के लाइफटाइम बिजनेस को UK में सिर्फ 17 दिनों में पीछे छोड़ दिया! 
 


हालांकि लोग इस दावे को धता बता रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि RRR ने दुनिया भर में 1144 करोड़ कमाए। यूजर ने आगे लिखा कि 127 करोड़ कमाने वाली मौला जट्ट की तुलना करना था तो ढंग से ही करते, सिर्फ यूके क्‍यों (कम से कम बेहतर तरीके से तो तुलना करें)?" गौरतलब है कि एसएस राजामौली की आरआरआर ने दुनिया भर में लगभग 1200 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फ‍िल्‍म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट को पाकिस्तान के अलावा दुनिया भर में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 23 लाख डॉलर (लगभग 19.8 करोड़ रुपये) का बिजेनस किया था। अकेले पाकिस्तान में इस फ‍िल्‍म ने पहले वीकेंड में 11.3 करोड़ रुपये कमाए थे। 

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट 1979 में आई 'मौला जट्ट' का रीमेक है। इसका डायरेक्शन यूनुस मलिक ने किया था। यहां तक कि मौला जट्ट भी 1975 में आई एक फिल्म 'वहशी जट्ट' का सीक्वल है, जो कि अनऑफिशिअल सीक्वल है। वहशी जट्ट की जहां तक बात है, उस वक्त अहमद नदीम कासमी की एक शॉर्ट फिल्म 'गंडासा' आई थी, जिस पर वहशी जट्ट को बनाया गया। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »