• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट : पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, कमाई Rs 100 करोड़ पार

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट : पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, कमाई Rs 100 करोड़ पार

The legend of maula jatt : द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट को पाकिस्तान के अलावा दुनिया भर में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट : पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, कमाई Rs 100 करोड़ पार

फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 23 लाख डॉलर (लगभग 19.8 करोड़ रुपये) का बिजेनस किया था।

ख़ास बातें
  • यह फ‍िल्‍म पाकिस्‍तानी की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन गई है
  • विदेशों में भी यह फ‍िल्‍म अच्‍छी कमाई कर रही है
  • 10 दिनों में फ‍िल्‍म ने 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की है
विज्ञापन
पाकिस्तानी फिल्म 'द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The legend of maula jatt) का जादू टिकट खिड़की पर रिकॉर्ड बना रहा है। रिलीज के 10 दिनों में इस फ‍िल्‍म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। किसी पाकिस्‍तानी फ‍िल्‍म के लिए यह सफलता बहुत बड़ी है। द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट को पाकिस्तान के अलावा दुनिया भर में 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 23 लाख डॉलर (लगभग 19.8 करोड़ रुपये) का बिजेनस किया था। अकेले पाकिस्तान में इस फ‍िल्‍म ने पहले वीकेंड में 11.3 करोड़ रुपये कमाए थे।  

'द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट' को पाकिस्‍तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और UAE जैसे देशों में रिलीज किया गया है। फ‍िल्‍म को पाकिस्‍तान के बाहर सबसे ज्‍यादा रेस्‍पॉन्‍स दुबई में मिल रहा है। फ‍िल्‍म ने दुबई में पहले वीकेंड पर 11.26 करोड़ रुपये कमाए थे। फ‍िल्‍म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4.4 करोड़ पाकिस्‍तानी रुपये की कमाई की थी। फ‍िल्‍म की पहले दिन की इंटरनेशनल कमाई 4.9 करोड़ रुपये थी। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने पूरी दुनिया में मिलाकर 50.91 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था।
 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फ‍िल्‍म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 80 करोड़ रुपये का बिजनेस पूरी दुनिया में कर लिया था। ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड में भी इस फ‍िल्‍म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इन देशों में टॉप 7 पाकिस्‍तानी फ‍िल्‍मों ने जो कमाई की थी, 'द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट' उससे भी आगे निकल गई है। 

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट 1979 में आई 'मौला जट्ट' का रीमेक है। इसका डायरेक्शन यूनुस मलिक ने किया था। यहां तक कि मौला जट्ट भी 1975 में आई एक फिल्म 'वहशी जट्ट' का सीक्वल है, जो कि अनऑफिशिअल सीक्वल है। वहशी जट्ट की जहां तक बात है, उस वक्त अहमद नदीम कासमी की एक शॉर्ट फिल्म 'गंडासा' आई थी, जिस पर वहशी जट्ट को बनाया गया। 

फिल्म 50 के दशक के 'गंडासा' को आधार बनाकर बनाई गई है। मौला जट्ट नाम के आदमी की ये कहानी थी, जिसमें उसके साथ बहुत कुछ गलत होता है और फिर वो उसके लिए बदला लेता है। यह तब के समाज की बात है, जिसमें पुरूषों को रोने का अधिकार नहीं था, अगर पुरूष को आघात पहुंचता है तो वह केवल अपने क्रोध के रूप में ही उसको बाहर ला सकता था। 

'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनका साथ निभा रहे हैं हमजा अब्बासी, हुमैमा मलिक, गौहर रशीद, शमून अब्बासी, अली अजमत और अदनान जाफर। हमजा अब्बासी फिल्म में मेन विलेन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »