• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Netflix पर दोस्तों के साथ पासवर्ड शेयर करने के दिन खत्म, देना होगा अलग से भुगतान

Netflix पर दोस्तों के साथ पासवर्ड शेयर करने के दिन खत्म, देना होगा अलग से भुगतान

Netflix ने नई पासवर्ड शेयरिंग पॉलिसी जारी की है, जिसमें पासवर्ड को परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करने पर अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

Netflix पर दोस्तों के साथ पासवर्ड शेयर करने के दिन खत्म, देना होगा अलग से भुगतान

Photo Credit: Reuters

Netflix ने पासवर्ड शेयरिंग को इन देशों में रोका है।

ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्स ने नई पासवर्ड शेयरिंग पॉलिसी जारी की है।
  • अब नेटफ्लिक्स पर दोस्तों या परिवार के पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे।
  • नेटफ्लिक्स पर पासवर्ड शेयरिंग के लिए अलग से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
Netflix या अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर देखा जाता है कि यूजर्स अपने दोस्तों या परिवारों के साथ पासवर्ड शेयर करके कई डिवाइसेज पर कंटेंट देखते हैं। हालांकि, यह अब नहीं चलने वाला है। क्योंकि नेटफ्लिक्स ने नई पासवर्ड शेयरिंग पॉलिसी जारी की है, जिसमें अपने पासवर्ड को परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करने पर अतिरिक्त भुगतान करना होगा। आइए Netflix की नई पासवर्ड शेयरिंग पॉलिसी के बारे में जानते हैं।

लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने मुनाफा कमाने के नए तरीके खोजकर बाजार में बढ़त हालिस करने की तैयारी की है, जिसमें पासवर्ड शेयर करने पर रोक और एड सपोर्ट वाला ऑप्शन पेश करना शामिल है। नेटफ्लिक्स ने 103 देशों और क्षेत्रों में ग्राहकों को ईमेल भेजना शुरू किया, जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मैक्सिको और ब्राजील जैसे देश शामिल हैं। ईमेल में साफ तौर पर कहा गया है कि एक नेटफ्लिक्स अकाउंट का इस्तेमाल सिर्फ एक ही यूजर द्वारा किया जाना चाहिए। हालांकि, भुगतान करने वाले ग्राहकों के पास एक्स्ट्रा चार्ज देकर अपने अलावा अन्य मेंबर जोड़ने का ऑप्शन है। यूएस में यह चार्ज प्रति माह 7.99 डॉलर (लगभग 660 रुपये) है।

बिना रुकावट के सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यूजर्स को किसी व्यक्ति की प्रोफाइल को ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी जाती है, जिससे उन्हें अपनी व्यूइंग हिस्ट्री और रिकमेंडेशन को बरकरार रखने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि यह कदम तब उठाया गया है जब नेटफ्लिक्स अकाउंट शेयरिंग को रोकने के लिए कई स्ट्रैटजी की टेस्टिंग कर रहा है।

भारत जैसे देशों में कंपनी यूजर्स के लिए अलग नियमों को अपना सकती है, क्योंकि कंपनी जनसंख्या के आकार और अधिक स्मार्टफोन अपनाने की दर को देखते हुए बड़ी ग्रोथ देख रही है। नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने भी फरवरी में मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। सारंडोस ने केंद्रीय मंत्री से कहा था कि भारतीय रिजनल कंटेंट ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला कंटेंट है। कंपनी ने अभी तक पासवर्ड क्रैकडाउन को भारत में लागू नहीं किया है, लेकिन जल्द ही कभी भी इसके आने की संभावना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Netflix, Netflix Password Sharing
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »