Netflix के लिए भारत में बड़ी मुश्किल, होम मिनिस्ट्री कर रही आरोपों की जांच

देश में नेटफ्लिक्स के पास लगभग एक करोड़ यूजर्स हैं। पिछले कुछ वर्षों में इसने बॉलीवुड एक्टर्स के साथ लोकल कंटेंट को बढ़ाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 17:43 IST
ख़ास बातें
  • इस जांच के दायरे में वीजा के उल्लंघन और भेदभाव के आरोप शामिल हैं
  • देश में नेटफ्लिक्स के पास लगभग एक करोड़ यूजर्स हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में इसने बॉलीवुड एक्टर्स के साथ लोकल कंटेंट बढ़ाया है

पिछले कुछ वर्षों में नेटफ्लिक्स का बिजनेस तेजी से बढ़ा है

अमेरिकी की स्ट्रीमिंग कंपनी Netflix के देश में कारोबारी तरीकों की जांच की जा रही है। इस जांच के दायरे में वीजा के उल्लंघन और भेदभाव के आरोप शामिल हैं। इस बारे में होम मिनिस्ट्री के अधिकारी ने 20 जुलाई को देश में Netflix की बिजनेस और लीगल डिविजन की पूर्व डायरेक्टर को ईमेल भेजी थी। 

Reuters ने यह ईमेल देखी है। नेटफ्लिक्स की पूर्व डायरेक्टर, Nandini Mehta को यह ईमेल होम मिनिस्ट्री के फॉरनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के अधिकारी, Deepak Yadav की ओर से भेजी गई थी। हालांकि, मेहता ने चार वर्ष पहले कंपनी को छोड़ दिया था। मेहता को भेजी गई इस ईमेल में यादव ने लिखा है, "यह देश में नेटफ्लिक्स के कारोबारी तरीकों से जुड़े वीजा और टैक्स के उल्लंघनों के बारे में है। हमें इस बारे में विवरण मिले हैं। इसमें देश में गलत कारोबारी तरीकों में जातीय भेदभाव के मामले भी शामिल हैं।" 
Advertisement

इस बारे में मेहता ने ईमेल से दिए एक स्टेटमेंट में कहा कि उन्होंने कथित तौर पर गलत तरीके से बर्खास्तगी के साथ ही जातीय और लैंगिक भेदभाव के लिए अमेरिका में नेटफ्लिक्स के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है। मेहता ने कहा कि वह देश में जांच का स्वागत करती हैं और उन्हें उम्मीद है कि अथॉरिटीज अपने निष्कर्षों को सार्वजनिक करेंगी। हालांकि, सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों के बारे में उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी है। इस बारे में यादव ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का होम मिनिस्ट्री और FRRO ने उत्तर नहीं दिया। 

नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को केंद्र सरकार की ओर से की जा रही जांच की जानकारी नहीं है। देश में नेटफ्लिक्स के पास लगभग एक करोड़ यूजर्स हैं। पिछले कुछ वर्षों में इसने बॉलीवुड एक्टर्स के साथ लोकल कंटेंट को बढ़ाया है। हालांकि, नेटफ्लिक्स को अपने कंटेंट को लेकर अक्सर निंदा का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में इसे एक विमान अपहरण पर बनी सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध और सरकार की नाराजगी के बाद इसमें नए डिस्क्लेमर जोड़ने पड़े थे। पिछले वर्ष नेटफ्लिक्स को टैक्स डिमांड का एक नोटिस भी भेजा गया था। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  2. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  4. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  5. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  6. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  9. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  10. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.