• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • कंटेंट क्रिएटर्स को सरकार देगी ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’, ऐसे कर सकते हैं अप्‍लाई, जानें डिटेल

कंटेंट क्रिएटर्स को सरकार देगी ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’, ऐसे कर सकते हैं अप्‍लाई, जानें डिटेल

National Creators Award : आवेदकों को MyGov.in पर जाकर अप्‍लाई करना होगा।

कंटेंट क्रिएटर्स को सरकार देगी ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’, ऐसे कर सकते हैं अप्‍लाई, जानें डिटेल

‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ पहल की सराहना पीएम मोदी ने भी की है।

ख़ास बातें
  • कंटेंट क्रिटएर्स के लिए बड़ा मौका
  • नेशनल क्र‍िएटर्स अवॉर्ड के लिए कर सकते हैं अप्‍लाई
  • माइगॉव पर जाकर करना होगा आवेदन
विज्ञापन
National Creators Award : सोशल मीडिया क्र‍िएटर्स के लिए एक अच्‍छी खबर आई है। भारत सरकार ने फैसला किया है कि वह क्रिएटर्स को सम्‍मानित करेगी। तमाम ऐसे क्रिएटर्स जो लोगों तक इन्‍फर्मेशन पहुंचा रहे हैं, उन्‍हें जागरूक कर रहे हैं, अवॉर्ड पाने के लिए खुद को नॉमिनेट करा सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अवॉर्ड 20 अलग-अलग कैटिगरी में दिया जाएगा। नॉमिनेशन के लिए आखिरी तारीख 21 फरवरी है। आवेदकों को MyGov.in पर जाकर अप्‍लाई करना होगा।  
‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' पहल की सराहना पीएम मोदी ने भी की है। पीएम मोदी ने कहा कि यह क्रिएटिव कामों में लगे लोगों के लिए एक बड़ा मौका है। पीएम ने ‘माइगव इंडिया' की एक पोस्ट को भी टैग किया, जिसमें लोगों से अनुरोध किया गया है कि वो 20 से ज्‍यादा कैटिगरीज में खुद को नॉमिनेट कर सकते हैं।  

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम ने कहा कि क्रिएटिव कामों में लगे लोगों के लिए यह शानदार मौका है। इससे पूरे भारत की असाधारण प्रतिभाएं सामने आएंगी। हम अपनी युवा शक्ति का जश्न मनाना चाहते हैं, चाहे वह 
इनोवेशन कर रहे हों या समाज में जागरूकता ला रहे हों। 
 

वहीं, ‘माइगव इंडिया' ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि क्या आप राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से परिचित हैं? इस बारे में सोचें, अब हम डिजिटल क्रिएटर्स को अवॉर्ड दे रहे हैं! रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से कहा गया है कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम के ‘सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स' को भी इस अवॉर्ड के दायरे में लाया जाएगा।
 

नॉमिनेशन का आसान है तरीका 

MyGov.in की वेबसाइट पर जाकर यूजर्स को innovateindia.mygov.in पर जाना होगा। वहां नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 का ऑप्‍शन आएगा। उसके बाद क्रिएटर्स खुद को नॉमिनेट कर पाएंगे। आवेदकों को कैटिगरी सिलेक्‍ट करके सोशल मीडिया लिंक को अटैच करना होगा। उसके बाद नॉमिनेशन फाइल किया जा सकेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »