National Cinema Day 2023: 99 रुपये में भारत में इस दिन देखें कोई भी फ‍िल्‍म!

National Cinema Day 2023 : इस बार नेशनल सिनेमा डे 2023 आयोजन में 4 हजार से ज्‍यादा सिनेमा हॉल्‍स हिस्‍सा ले सकते हैं।

National Cinema Day 2023: 99 रुपये में भारत में इस दिन देखें कोई भी फ‍िल्‍म!

Photo Credit: Rudy Dong/ Unsplash

पिछले साल 75 रुपये में मूवी टिकट की पेशकश की गई थी, जिसने 65 लाख लोगों को सिनेमाघरों में खींचा।

ख़ास बातें
  • National Cinema Day फ‍िर से लौट रहा है
  • सिर्फ 99 रुपये में खरीद पाएंगे मूवी का टिकट
  • 4 हजार से ज्‍यादा सिनेमाघरों में मिलेंगे सस्‍ते टिकट
विज्ञापन
National Cinema Day 2023 : पिछले साल 75 रुपये में सिनेमाघरों में फ‍िल्‍म देखने का मौका देने वाला 
नेशनल सिनेमा डे वापस लौट रहा है। इसे 13 अक्‍टूबर शुक्रवार के दिन पूरे देश में मनाया जाएगा। दर्शकों को एक बार फ‍िर कम कीमत में मूवी टिकट्स ऑफर किए जाएंगे। लोग सिर्फ 99 रुपये में फ‍िल्‍म का ए‍क टिकट खरीद सकेंगे। इस बार नेशनल सिनेमा डे 2023 आयोजन में 4 हजार से ज्‍यादा सिनेमा हॉल्‍स हिस्‍सा ले सकते हैं। इनमें कई पॉपुलर चेन्‍स जैसे- पीवीआर आईनॉक्‍स, सिनेपॉलिस, मूवी टाइम, सिटी प्राइड आदि शामिल हैं। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने कहा है कि उस दिन ना सिर्फ मूवी टिकटों पर छूट होगी, बल्कि सिनेमाघरों में खाने-पीने की चीजों पर भी ऑफर पेश किए जाएंगे।  

MAI ने एक बयान में कहा है कि यह खास मौका सभी उम्र के दर्शकों को सिनेमाघरों का आनंद लेने के लिए एकसाथ लाता है। यह उन सभी लोगों को एक ओपन इनविटेशन है, जो अबतक अपने लोकल सिनेमाघरों में फ‍िल्‍म देखने नहीं पहुंचे हैं। पिछले साल वर्ल्‍ड लेवल पर नेशनल सिनेमा डे की शुरुआत हुई थी। 
 

इसका सबसे ज्‍यादा फायदा रणबीर कपूर और आलिया भट की फ‍िल्‍म ब्रह्मास्‍त्र को हुआ, क्‍योंकि वह बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बढि़या कारोबार कर रही थी। टिकटों की कीमत कम होने से बड़ी संख्‍या में लोगों ने सिनेमाघरों का रुख किया। हालांकि यह ऑफर IMAX, 4DX और रिक्लाइनर सीटों पर मान्‍य नहीं होगा। 

पिछले साल 75 रुपये में मूवी टिकट की पेशकश की गई थी, जिसने 65 लाख लोगों को सिनेमाघरों में खींचा। कई शहरों में तो स्‍क्रीनिंग सुबह 6 बजे से शुरू हो गई थी। इस साल इस इवेंट में एक महीने की देरी हुई है। संभवत: यह सुनिश्चित करने के लिए कि शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान का बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन कम कीमतों से बाधित ना हो।  

अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि 99 रुपये के टिकट में जीएसटी शामिल है या नहीं। ऐसा होने पर टिकट के दाम कुछ बढ़ सकते हैं। खास यह भी है कि 6 अक्‍टूबर को अभिनेता अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू  रिलीज हो रही है। टिकटों की कीमत में कमी से दर्शक बड़ी संख्‍या में इस फ‍िल्‍म को देखने पहुंच सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »