Brahmastra फिल्म के बढ़ते क्रेज ने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को टाला, अब इस दिन मिलेगी 75 रुपये की टिकट

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है और अब इसे शुक्रवार, 23 सितंबर को मनाया जाएगा।

Brahmastra फिल्म के बढ़ते क्रेज ने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को टाला, अब इस दिन मिलेगी 75 रुपये की टिकट

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस अब शुक्रवार, 23 सितंबर को मनाया जाएगा।

ख़ास बातें
  • 23 सितंबर को जबरदस्त छूट के साथ मात्र 75 रुपये में मूवी टिकट बेची जाएगी
  • तारीख को टाले जाने के पीछे कथित तौर पर Brahmāstra का अच्छा प्रदर्शन है
  • Disney ने तारीख को टालने के लिए MAI को लगाई थी गुहार
विज्ञापन
राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) अब 16 सितंबर के बजाय 23 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके पीछे कथित तौर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट-स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra) बताई जा रही है। सिनेमा दिवस की तारीख बदले जाने की घोषणा खुद मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने की, जिसमें बताया गया है कि अब शुक्रवार, 16 सितंबर के बजाय इस दिवस को 23 सितंबर को मनाया जाएगा, जिस दिन देश के हजारों सिनेमाघरों में जबरदस्त छूट के साथ मात्र 75 रुपये में मूवी टिकट बेची जाएगी।

MAI के अनुसार, राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है और अब इसे शुक्रवार, 23 सितंबर को मनाया जाएगा। एसोसिएशन का कहना है कि तारीख के आगे बढ़ाने के पीछे विभिन्न स्टेक होल्डर्स का अनुरोध और हिस्सा लेने के अवसर को बढ़ाना कारण है।
 

हालांकि, Bollywood Hungama ने एक सूत्र का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि तारीख को आगे बढ़ाए जाने के पीछे देश में जबरदस्त कमाई की ओर बढ़ रही फिल्म Brahmāstra: Part One – Shiva कारण है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बॉलीवुड की कई फिल्मों के बॉक्स-ऑफिस पर धराशायी होने के बाद यह फैंटेसी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसके चलते मल्टीप्लेक्स लंबे समय के बाद खुश नजर आ रहे हैं और यही कारण है कि Disney के अनुरोध के बाद, MAI ने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को आगे बढ़ा दिया है।

ऊपर बताए गए सूत्र का कहना है कि "'ब्रह्मास्त्र' वर्तमान में एक प्रमुख फिल्म है। यह सोमवार को भी मजबूत रही, जो साबित करता है कि यह दूसरे वीकेंड में भी अच्छा बिजनेस करेगी। डिज्नी, जिसने ब्रह्मास्त्र को रिलीज़ किया है, इसलिए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन से समारोह को एक सप्ताह आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। एमएआई और मल्टीप्लेक्स टीमों ने उनके अनुरोध में सहमती जताई।"

Brahmāstra को बनाने का बजट करीब 410 करोड़ है और अभी तक फिल्म ने ग्लोबल स्तर पर बीते वीकेंड में कथित तौर पर 225 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यह स्पष्ट है कि तेजी से मोटी कमाई की ओर बढ़ रही फिल्म पर राष्ट्रीय सिनेमा दिवस का बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि इस दिन PVR, INOX, Cinépolis, Carnival, Miraj, Citypride, Asian, Mukta A2, Movietime, Wave, M2K, Delite समेत 4,000 से ज्यादा सिनेमाघर 75 रुपये में टिकट बेचेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »