• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • बॉलीवुड को टक्कर दे रही रितेश देखमुख की मराठी फिल्म वेड, कलेक्शन 55 करोड़ रुपये के पार

बॉलीवुड को टक्कर दे रही रितेश देखमुख की मराठी फिल्म वेड, कलेक्शन 55 करोड़ रुपये के पार

महाराष्ट्र में वेड को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल के महीनों में कुछ मराठी फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन वेड दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है

बॉलीवुड को टक्कर दे रही रितेश देखमुख की मराठी फिल्म वेड, कलेक्शन 55 करोड़ रुपये के पार

यह मराठी की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है

ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र में वेड को काफी पसंद किया जा रहा है
  • इस फिल्म में सलमान खान ने एक कैमियो किया है
  • इसके डायरेक्टर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से मुश्किल दौर का सामना कर रहे मराठी सिनेमा के लिए 'वेड' एक बड़ी राहत लाई है। बॉलीवुड एक्टर Riteish Deshmukh के निर्देशन वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। यह मराठी की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। 

वेड के साथ रितेश ने यह दिखा दिया है कि वह एक्टिंग के साथ ही डायरेक्शन की भी काबिलियत रखते हैं। महाराष्ट्र में वेड को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल के महीनों में कुछ मराठी फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन वेड दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। वेड को लेकर लोगों का रोमांच रितेश और जेनेलिया की जोड़ी भी है। सलमान खान की इस फ‍िल्‍म में मौजूदगी ने भी लोगों को टिकट खिड़की पर आकर्षित किया है। हालांकि वह सिर्फ एक कैमियो की भूमिका में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा की यह पहली मराठी फ‍िल्‍म भी है। जेनेलिया इसकी प्रोड्यूसर हैं। जेनेलिया ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा था,  "कई भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा बनने और सबका प्यार पाने का चांस मिला है। महाराष्ट्र में पैदा होने की वजह से मेरा दिल कई साल से मराठी में एक फिल्म करने के लिए तरस रहा था। मुझे उम्मीद थी कि एक ऐसी स्क्रिप्ट होगी जिसे मैं हां कह सकती हूं और यही हुआ- मेरी पहली मराठी फिल्म। मैं 10 साल बाद अभिनय में वापसी कर रही हूं और एक सपने का हिस्सा बन रही हूं।" 

इस फिल्म ने पहले वीकेंड में लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था और दूसरे वीकेंड पर यह बढ़कर 12.75 करोड़ रुपये हो गया था। रितेश ने कई महीने पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म वेड की घोषणा की थी। इस पोस्‍ट में वह अपने फैन्स से फिल्म के लिए आशीर्वाद की विनती भी करते दिखे थे। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं 20 साल तक कैमरे के सामने रहने के बाद पहली बार कैमरे के पीछे खड़े होकर काम कर रहा हूं। मैंने पहली बार अपनी इस मराठी फिल्म को डायरेक्ट किया है। विनम्रता पूर्वक मैं आप सभी से  शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगता हूं। इस सफर का हिस्सा बनिए।" 

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि महामारी के बाद कम बजट की क्षेत्रीय फिल्मों को अधिक दर्शक नहीं मिल रहे हैं। पिछले वर्ष की पहली छमाही में पंजाबी और मराठी की कुछ फिल्में हिट हुई थी। इसके बाद दूसरी छमाही में अधिकतर क्षेत्रीय फिल्मों का प्रदर्शन कमजोर रहा था। इन फिल्मों की स्ट्रीमिंग के राइट्स लेने में अधिकतर OTT प्लेटफॉर्म्स की भी दिलचस्पी नहीं है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »