बॉलीवुड पर भी भारी पड़ रही मराठी फिल्म Ved, 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन

इसका कलेक्शन रिलीज के 20 दिनों में ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। यह सैरात के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी मराठी फिल्म है

बॉलीवुड पर भी भारी पड़ रही मराठी फिल्म Ved, 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन

इस फिल्म में सलमान खान की मौजूदगी ने भी लोगों को थिएटर में खींचा है

ख़ास बातें
  • इसका कलेक्शन रिलीज के 20 दिनों में ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है
  • इस फिल्म को बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है
  • महाराष्ट्र में वेड को काफी पसंद किया जा रहा है
विज्ञापन
पिछले वर्ष रिलीज हुई बॉलीवुड की अधिकतर फिल्में फ्लॉप हुई थी और कई तो अपनी लागत भी नहीं निकाल सकी थी। हालांकि, मराठी फिल्म Ved ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका कलेक्शन रिलीज के 20 दिनों में ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। यह सैरात के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी मराठी फिल्म है। 

इस फिल्म को बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है। इसके साथ रितेश ने यह दिखा दिया है कि वह एक्टिंग के साथ ही डायरेक्शन की भी काबिलियत रखते हैं। महाराष्ट्र में वेड को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल के महीनों में कुछ मराठी फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन वेड दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है।  वेड को लेकर लोगों का रोमांच रितेश और जेनेलिया की जोड़ी भी है। सलमान खान की इस फ‍िल्‍म में मौजूदगी ने भी लोगों को टिकट खिड़की पर आकर्षित किया है। हालांकि वह सिर्फ एक कैमियो की भूमिका में हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा की यह पहली मराठी फ‍िल्‍म भी है। जेनेलिया इसकी प्रोड्यूसर हैं। वेड के जरिए मराठी फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में अपने पदार्पण पर जेनेलिया ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा था,  "कई भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा बनने और सबका प्यार पाने का चांस मिला है। महाराष्ट्र में पैदा होने की वजह से मेरा दिल कई साल से मराठी में एक फिल्म करने के लिए तरस रहा था। मुझे उम्मीद थी कि एक ऐसी स्क्रिप्ट होगी जिसे मैं हां कह सकती हूं और यही हुआ- मेरी पहली मराठी फिल्म। मैं 10 साल बाद अभिनय में वापसी कर रही हूं और एक सपने का हिस्सा बन रही हूं।" 

इस फिल्म ने पहले वीकेंड में लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था और दूसरे वीकेंड पर यह बढ़कर 12.75 करोड़ रुपये हो गया था। रितेश ने कई महीने पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म वेड की घोषणा की थी। इस पोस्‍ट में वह अपने फैन्स से फिल्म के लिए आशीर्वाद की विनती भी करते दिखे थे। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं 20 साल तक कैमरे के सामने रहने के बाद पहली बार कैमरे के पीछे खड़े होकर काम कर रहा हूं। मैंने पहली बार अपनी इस मराठी फिल्म को डायरेक्ट किया है। विनम्रता पूर्वक मैं आप सभी से  शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगता हूं। इस सफर का हिस्सा बनिए।" 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »