• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Main Atal Hoon Collection Day 1 : ‘मैं अटल हूं’, पंकज त्रिपाठी की फ‍िल्‍म को मिल रही तारीफें, कितना कमाएगी पहले दिन? जानें

Main Atal Hoon Collection Day 1 : ‘मैं अटल हूं’, पंकज त्रिपाठी की फ‍िल्‍म को मिल रही तारीफें, कितना कमाएगी पहले दिन? जानें

Main Atal Hoon Collection Day 1 : फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन का ट्रेंड कहता है कि Main Atal Hoon बॉक्‍स ऑफ‍िस पर स्‍लो शुरुआत कर सकती है।

Main Atal Hoon Collection Day 1 : ‘मैं अटल हूं’, पंकज त्रिपाठी की फ‍िल्‍म को मिल रही तारीफें, कितना कमाएगी पहले दिन? जानें

फ‍िल्‍म हनुमान को माउथ पब्लिसिटी से जो फायदा हुआ, वह ‘मैं अटल हूं’ को भी हो सकता है।

ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म 'मैं अटल हूं' रिलीज हुई
  • अभिनेता पंकज त्रिपाठी हैं मुख्‍य भूूमिका में
  • पूर्व प्रधानमंत्री का रोल निभाया है पीएम ने
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर आधारित फ‍िल्‍म ‘मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इस फ‍िल्‍म में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका को निभाया है। फ‍िल्‍म का रिव्‍यू तमाम समीक्षकों ने किया है और पंकज के अभिनय की खूब तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया में भी फैंस इस फ‍िल्‍म की प्रशंसा कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पंकज त्रिपाठी ने अटल जी के किरदार को खूबसूरती से जिया है और दर्शकों को भी इसे फील कराया है। 

हालांकि फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन का ट्रेंड कहता है कि Main Atal Hoon बॉक्‍स ऑफ‍िस पर स्‍लो शुरुआत कर सकती है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का अनुमान है कि फ‍िल्‍म पहले दिन भारत में करीब 1 करोड़ रुपये कमा सकती है। 

मुमकिन है कि फ‍िल्‍म हनुमान (Hanuman collection in india) को माउथ पब्लिसिटी से जो फायदा हुआ, वह ‘मैं अटल हूं' को भी हो सकता है। सोशल मीडिया में लोग फ‍िल्‍म की तारीफ कर रहे हैं। 

जानी-मानी एंकर रिचा अनिरुद्ध ने लिखा, आज @TripathiiPankaj जी की #MainAtalHoon फ‍िल्म देखी। बेहद खूबसूरती से उन्होंने अटल जी के किरदार को जिया है और दर्शकों को महसूस भी कराया है.. अटल जी जैसी शख्सियत की कहानी 3 घंटे में समेटना एक मुश्किल काम है जो बखूबी किया गया है..। 
 

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने फ‍िल्‍म को साढ़े 3 स्‍टार दिए हैं। अनुज कुमार बाजपेयी नाम के यूजर ने लिखा कि अनुच्छेद 370 और पोखरण-2 दोनों दृश्यों को प्रदर्शित करने में विस्तार के प्रति समर्पण सराहनीय है। अटल जी की यात्रा का अनुभव लेने के लिए उत्सुक हूं।  
 

फ‍िल्‍म का एक डायलॉग है कि भारत का पीएम, जंग जीतने के बाद ही बात करेगा। इसे भी सोशल मीडिया में तारीफ मिल रही है। जिस तरह से इस फ‍िल्‍म के लिए बज है। वीकेंड में Main Atal Hoon अच्‍छा कारोबार कर  सकती है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »