• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Online सट्टेबाजी App केस : Ranbir Kapoor के बाद ED ने कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान को भेजा समन, जानें

Online सट्टेबाजी App केस : Ranbir Kapoor के बाद ED ने कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान को भेजा समन, जानें

Online Betting App case : कलाकारों ने महादेव ऐप को प्रमोट किया और कुछ ने ऐप के एक प्रमोटर की विदेश में हुई शादी में गेस्‍ट को एंटरटेन किया।

Online सट्टेबाजी App केस : Ranbir Kapoor के बाद ED ने कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान को भेजा समन, जानें

मामले में 14 से 15 अन्य हस्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

ख़ास बातें
  • ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी का एक्‍शन
  • रणबीर कपूर के बाद तीन और कलाकारों को समन
  • कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को समन
विज्ञापन
Mahadev Online Book App' (बेटिंग ऐप/ऑनलाइन सट्टेबाजी) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता जा रहा है। अभिनेता रणबीर कपूर को समन जारी करने के बाद अब ईडी ने जाने-माने कॉमिडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और बिग बॉस का हिस्‍सा रह चुकीं हिना खान को समन भेजकर अलग-अलग तारीखों  पर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। वहीं, रणबीर कपूर ने ईडी से 2 सप्‍ताह का समय इस मामले में मांगा है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को ईडी के रायपुर ऑफ‍िस में अलग-अलग तारीखों पर पेश होने को कहा गया है। मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्‍ट के तहत इनके बयान दर्ज किए जाएंगे। ईडी यह भी समझने की कोशिश करेगी कि ऐप के प्रमोटर्स की ओर से किए गए पेमेंट का तरीका क्‍या था। माना जा रहा है कि कलाकारों को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया जाएगा। 

ऐसा माना जाता है कि इन कलाकारों ने महादेव ऐप को प्रमोट किया और कुछ कलाकारों ने ऐप के एक प्रमोटर की विदेश में हुई शादी में गेस्‍ट को एंटरटेन किया। ईडी के सोर्सेज के हवाले से पीटीआई ने लिखा है कि इस मामले में 14 से 15 अन्य हस्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्‍द उन्‍हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, कंपनी के प्रमोटर सौरभ चंद्रशेखर और रवि उप्पल दुबई से Mahadev Online Book App को ऑपरेट कर रहे थे। आरोप है कि नए यूजर्स के रजिस्‍ट्रेशन के लिए ऐप का इस्‍तेमाल करके आईडी बनाई जाती थी और बेनामी बैंक अकाउंट्स के नेटवर्क की मदद से मनी लॉन्ड्रिंग का काम होता था। 

पता चला है कि सट्टे से हुई कमाई की रकम दूसरे देशों में मौजूद अकाउंट्स में भेजने के लिए बड़े पैमाने पर ‘हवाला' का इस्तेमाल किया जाता था। भारत में वेबसाइट को प्रमोट करने के लिए बड़े पैमाने पर कैश पैसे को इस्‍तेमाल किया गया, ताकि लोगों को फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए आकर्षित किया जा सके। कंपनी के दोनों ही प्रमोटर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »