• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के एडवांस बुकिंग में बिक चुके हैं 50 हजार टिकट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के एडवांस बुकिंग में बिक चुके हैं 50 हजार टिकट

10 अप्रैल को, फ‍िल्‍म के ऑफ‍िशियल ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद टिकटों की एडवांस बुकिंग कथित तौर पर यूनाइटेड किंगडम (UK) में शुरू हो गई थी।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के एडवांस बुकिंग में बिक चुके हैं 50 हजार टिकट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है

ख़ास बातें
  • Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की एडवांस बुकिंग भारत सहित अन्य देशों में शुरू
  • भारत में पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 0-1 करोड़ के बीच
  • एडवांस बुकिंग में कथित तौर पर 0-50 हजार के बीच टिकट बिक चुके हैं
विज्ञापन
सलमान खान (Salman Khan) एक लंबे अरसे बाद बड़े पर्दे पर 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के साथ हीरो के रूप में दस्तक दे रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर, 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है। जाहिर है जैसी सलमान खान की फैन फॉलोइंग है, उस हिसाब से कमाई के मामले में यह अपकमिंग फिल्म भी धमाल कर सकती है। अच्छी कमाई का एक इशारा फिल्म की एडवांस बुकिंग से भी मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म ने पहले दिन के लिए 50 हजार टिकट की बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है।

Sacnik की रिपोर्ट दावा करती है कि Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के पहले दिन की एडवांस बुकिंग से कलेक्शन 0 से 1 करोड़ के बीच है, जिसमें कुल बुक किए गए टिकट की संख्या 0 से 50 हजार के बीच है। इस डेटा में कथित तौर पर ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं है। बता दें कि भारत में सोमवार, 17 अप्रैल को चुनिंदा सिंगल स्क्रीन्स पर बुकिंग शुरू हुई थी और आज, मंगलवार को PVR सहित लगभग सभी बड़े मल्टीप्लेक्स चेन्स पर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

10 अप्रैल को, फ‍िल्‍म के ऑफ‍िशियल ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद टिकटों की एडवांस बुकिंग कथित तौर पर यूनाइटेड किंगडम (UK) में शुरू हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया और कुछ यूरोपीय देशों में तो ट्रेलर लॉन्‍च से पहले ही टिकटों की सेल शुरू हो गई थी।

Salman Khan Films ने अपने ऑफ‍िशियल YouTube चैनल पर 10 अप्रैल को Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। करीब आठ दिनों में इस ट्रेलर को 4.2 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। यह यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।

फ‍िल्‍म के निर्देशक हैं फहद सामजी। मुख्‍य भूमिका में भाईजान यानी सलमान नजर आएंगे। उनके अलावा, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल और विनाली भटनागर इस फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की हीरोइन की जिंदगी में एक विलेन (जगपति बाबू) है और अपनी हीरोइन और उसके परिवार को बचाने की जिम्मेदारी सलमान खान के कंधे पर आ जाती है।


ईद पर सलमान खान की फ‍िल्‍में कई वर्षों से रिलीज होती आई हैं, जिन्‍होंने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर कमाई की है। कोरोना के कारण हाल के कुछ वर्षों में यह क्रम टूटा जरूर है, लेकिन ईद पर आई उनकी पिछली हिट्स शानदार रही हैं। इनमें शामिल हैं- 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'किक', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान'। इंडस्‍ट्री को सलमान की अपकमिंग फ‍िल्‍म से भी काफी उम्‍मीदें हैं। तस्‍वीरें, @BeingSalmanKhan से।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »