• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kaalkoot Trailer : जियो सिनेमा की नई वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, मिर्जापुर की ‘गोलू गुप्‍ता’ भी दिखेंगी! जानें पूरी डिटेल

Kaalkoot Trailer : जियो सिनेमा की नई वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, मिर्जापुर की ‘गोलू गुप्‍ता’ भी दिखेंगी! जानें पूरी डिटेल

Kaalkoot Trailer : विजय के अलावा मिर्जापुर फेम श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) और जानी-मानी अभिनेत्री सीमा बिस्‍वास भी कालकूट में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Kaalkoot Trailer : जियो सिनेमा की नई वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज, मिर्जापुर की ‘गोलू गुप्‍ता’ भी दिखेंगी! जानें पूरी डिटेल

Photo Credit: Video Grab

यह सीरीज 27 जुलाई से जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम की जा सकेगी।

ख़ास बातें
  • जियो सिनेमा पर रिलीज होगी नई वेब सीरीज
  • इसे 27 जुलाई से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा
  • सीमा बिस्‍वास भी कालकूट में आएंगी नजर
विज्ञापन
जियो सिनेमा (Jio Cinema) की नई वेब सीरीज ‘कालकूट' (Kaalkoot) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) मुख्‍य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। विजय ने हाल में सुर्खियां बटोरी थी प्राइम वीडियो की सीरीज दहाड़ (Dahaad) में अपने अभिनय से। विजय के अलावा मिर्जापुर फेम श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi) और जानी-मानी अभिनेत्री सीमा बिस्‍वास भी कालकूट में अहम भूमिका निभा रही हैं। 

करीब 2 मिनट के ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि ‘कालकूट' में विजय वर्मा की भूमिका एक सब इंस्‍पेक्‍टर रविशंकर त्रिपाठी की है। उनकी पोस्टिंग एक छोटे शहर में है। ट्रेलर की शुरुआत में ही रवि को पुलिस डिपार्टमेंट से अपना इस्‍तीफा देते हुए दिखाया गया है। रवि अपने इस्‍तीफे की वजह उन केसों को बताते हैं, जिन्‍होंने उन्‍हें मानसिक तौर पर प्रभावित किया है। रवि यानी विजय वर्मा का इस्‍तीफा अस्‍वीकार कर दिया जाता है और उन्‍हें एसिड अटैक के मामलों की जांच में लगा दिया जाता है।  

इस सीरीज में मिर्जापुर फेम श्वेता त्रिपाठी भी नजर आएंगी। वह एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि रवि जिन एसिड अटैक केसों की जांच कर रहे हैं, उनका नजरिया बाकी पुलिसवालों से मेल नहीं खाता है। कालकूट का निर्देशन ‘सुमित सक्सेना' ने किया है, जोकि एक थ्रिलर सीरीज है।  



यह सीरीज 27 जुलाई से जियो सिनेमा पर स्‍ट्रीम की जा सकेगी। गौरतलब है कि जियो स‍िनेमा पर तमाम वेब सीरीज और फ‍िल्‍मों को फ्री में स्‍ट्रीम किया जा सकता है। इस प्‍लेटफॉर्म पर हाल में आई असुर-2 को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ‘कालकूट' को देखकर लगता है कि यह सीरीज दर्शकों को पसंद आ सकती है। कस्‍बाई बैकग्राउंड पर बनी सीरीजें हाल के वक्‍त में सुर्खियों में रही हैं। कालकूट को भी उसी पर सेट किया गया है। 

हालांकि जियो सिनेमा ने सीरीज के ट्रेलर में ही काफी कुछ बता दिया है। इसके बावजूद कई सीक्रेट्स सीरीज देखते हुए सामने आ सकते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  2. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  3. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  4. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  5. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  6. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  7. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  8. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  9. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  10. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »