• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Avatar 2 Vs Cirkus : भारत में 200 करोड़ के करीब पहुंची अवतार 2, जानें पहले दिन सर्कस ने कितने कमाए

Avatar 2 Vs Cirkus : भारत में 200 करोड़ के करीब पहुंची अवतार 2, जानें पहले दिन सर्कस ने कितने कमाए

अवतार 2 भारत में शानदार कमाई कर रही है। इसने फ‍िल्‍म सर्कस को कड़ी टक्‍कर दी है।

Avatar 2 Vs Cirkus : भारत में 200 करोड़ के करीब पहुंची अवतार 2, जानें पहले दिन सर्कस ने कितने कमाए

फिल्म 'अवतार 2' ने अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई की है। कहा जा रहा है कि इसने 'सर्कस' को पीछे छोड़ दिया है।

ख़ास बातें
  • अवतार 2 भारत में 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंच गई है
  • आज रणवीर सिंह की सर्कस भी रिलीज हो गई है
  • दोनों फ‍िल्‍मों की आज की कमाई के बारे में जानकारी आई है
विज्ञापन
Avatar 2 Vs Cirkus : रोहित शेट्टी की फ‍िल्‍म सर्कस (Cirkus) आज यानी 23 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इस फ‍िल्‍म का सीधा मुकाबला जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar 2) से है। अवतार 2 ने दुनिया भर में अपनी सफलता का डंका बजाया हुआ है। भारत में भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। 16 दिसंबर को रिलीज हुई अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने पहले हफ्ते में कमाई की डबल सेंचुरी पर पहुंचने वाली है। यह भारत में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार को अवतार 2 ने लेटेस्‍ट रिलीज सर्कस से ज्‍यादा कलेक्‍शन किया है। 

अवतार: द वे ऑफ वॉटर फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन भारत में 40.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। पहले वीकेंड में फ‍िल्‍म ने 128.80 करोड़ का बिजनेस किया। यह फिल्म अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि एक हफ्ते में अवतार 2 का कलेक्‍शन 200 करोड़ रुपये पर पहुंचने वाला है। कल और परसों वीकेंड है। क्रिसमस का त्‍योहार भी है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्‍या में लोग अवतार 2 को देखने पहुंचेंगे। 

बहरहाल, आज बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज हुई है सर्कस। इस फ‍िल्‍म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्‍ट किया है और फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े समेत कई कलाकार हैं। अनुमानों के मुताबिक अवतार 2 अपनी रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई करती नजर आ रही है, तो वहीं सर्कस अपनी रिलीज के पहले दिन तकरीबन 8 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है। इस हिसाब से अवतार 2 भारी पड़ती दिख रही है सर्कस 2 पर। यह अनुमान मीडिया रिपोर्ट्स में लगाए गए हैं। गैजेट्स 360 हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

कहा जा रहा है कि अवतार: द वे ऑफ वॉटर इस समय अपनी सफलता के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। ऐसे में इसका सीधा असर रोहित शेट्टी की फिल्म पर पड़ने वाला है। इन दो फिल्मों के अलावा और कोई फिल्म फ‍िलहाल टक्‍कर में नहीं दिख रही। अजय देवगन की दृश्‍यम 2 पर्दे पर लगी तो है, लेकिन उसका कलेक्‍शन अब काफी कम हो गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »