Hanuman फ‍िल्‍म कब होगी OTT पर रिलीज? जानें

Hanuman OTT Release date : हनुमान को अब ओटीटी पर इसकी रिलीज डेट के 55 दिनों बाद लाया जा सकता है।

Hanuman फ‍िल्‍म कब होगी OTT पर रिलीज? जानें

भारत में फ‍िल्‍म हनुमान ने अबतक 176.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

ख़ास बातें
  • हनुमान फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज का करना होगा इंंतजार
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बंपर कमाई ने आगे बढ़ाई डेट
  • जी5 पर रिलीज किया जा सकता है इस फ‍िल्‍म को
विज्ञापन
Hanuman OTT Release date : फ‍िल्‍म ‘हनुमान' की बॉक्‍स ऑफ‍िस कमाई जारी है। भारत में यह फ‍िल्‍म 200 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच गई है। साउथ से लेकर उत्तर भारत तक लोग फ‍िल्‍म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। हाल में रिलीज हुई रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्‍टारर ‘फाइटर' भी हनुमान को नहीं डिगा पाई है। माउथ पब्लिसिटी और इंटरनेट बज ने हनुमान को 2024 की पहली ब्‍लॉकबस्‍टर बना दिया है। बड़ी संख्‍या में लोग इस फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हमारे पास एक अपडेट है।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि हनुमान को जनवरी के आखिरी सप्‍ताह में ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा, लेकिन फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जो दम दिखाया है, उसने मेकर्स को अपना फैसला बदलने पर मजबूर किया है। 

koimoi ने सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के हवाले से लिखा है कि हनुमान को Zee5 पर रिलीज किया जाएगा। कहा यह भी जा रहा है कि मेकर्स को फ‍िल्‍म के ओटीटी रिलीज के लिए बड़ी रकम मिल रही है। इससे फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन में और इजाफा होना तय है। 

रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान को अब ओटीटी पर इसकी रिलीज डेट के 55 दिनों बाद लाया जा सकता है। यानी यह फ‍िल्‍म 8 मार्च को जी5 पर आ सकती है। इंस्‍डट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि भारत में फ‍िल्‍म हनुमान ने अबतक 176.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फ‍िल्‍म ने तेलेगु में 128.91 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में इसका कलेक्‍शन 45 करोड़ रुपये के करीब है। 

फ‍िल्‍म की कहानी भगवान हनुमान की जन्मभूमि अंजनाद्रि गांव पर बेस्‍ड है। वहां रहने वाला हनुमंत यानी फ‍िल्‍म का लीड कलाकार गांव की मीनाक्षी से प्‍यार करता है। उसकी मदद करता है। हालांकि हनुमंत का प्‍यार एकतरफा है। पढ़ लिखकर डॉक्‍टर बन चुकी मीनाक्षी एक दिन मुसीबत में फंसती है तो हनुमंत उसे बचाता है। तभी उसे अजेय होने की ताकत मिलती है। हनुमंत की इस ताकत का पता फ‍िल्‍म के विलेन को चलता है तो कहानी नया मोड़ लेती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »