• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • बिल्ली के बच्चे की मदद के लिए कुत्ते ने लगाई ऐसी तरकीब, वीडियो देख लोग बोले 'मजा आ गया!'

बिल्ली के बच्चे की मदद के लिए कुत्ते ने लगाई ऐसी तरकीब, वीडियो देख लोग बोले 'मजा आ गया!'

वीडियो को Twitter पर Buitengebieden (@Buitengebieden) हैंडल पर ट्वीट किया गया है, जिसे अभी तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बिल्ली के बच्चे की मदद के लिए कुत्ते ने लगाई ऐसी तरकीब, वीडियो देख लोग बोले 'मजा आ गया!'

वीडियो को अभी तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है

ख़ास बातें
  • वीडियो में एक बिल्ली का बच्चा पानी में फंसा दिखाई दे रहा है
  • एक डॉगी इस बच्चे को बचाने के लिए लकड़ी का पट्टा लेकर आता है
  • वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
विज्ञापन
कई लोग वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर जानवरों, खास तौर पर कुत्ते और बिल्लियों के क्यूट वीडियो देखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया इस तरह के वीडियो से भरा होता है, जिनमें से एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ते को बिल्ली के क्यूट बच्चे को बचाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर लोगों के प्यार से भरे कमेंट भी पढ़ने को मिल रहे हैं। कुछ लोग बिल्ली के बच्चे की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं, तो कुछ कुत्ते की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक बिल्ली का बच्चा पानी में फंस जाता है और उसकी मदद के लिए कुत्ता अपना तेज दिमाग दौड़ाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली का बच्चा पानी से भरी जगह में बीच में पड़े एक पत्थर में खड़ा है। वह पूरी तरह से भीगा हुआ है। ऐसे में गोल्डन रिट्रीवर (Golden Retriever) नस्ल जैसे दिखने वाला एक कुत्ता उस बिल्ली के बच्चे को पानी को पार कराने के लिए एक तरकीब निकालता है।
 

कुत्ता एक लकड़ी की पट्टा लेकर आता है और पानी में छोटा पुल बना देता है। इसके बाद बिल्ली का बच्चा उस पट्टा के ऊपर चलकर पानी को पार कर लेता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो लोगों का खूब दिल जीत रहा है। लोग बिल्ली के बच्चे को तो क्यूट कह ही रहे हैं, साथ ही कुत्ते की समझदारी की बढ़ाई करते नहीं थक रहे हैं।

डॉगी की वीडियो को Twitter पर Buitengebieden (@Buitengebieden) हैंडल पर ट्वीट किया गया है, जिसे अभी तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्वीट को 18 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है और 1.2 लाख से ज्यादा यूजर्स द्वारा लाइक किया जा चुका है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dog Cat Videos
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  4. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  6. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  7. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  8. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  9. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  10. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »