• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • धूमधाम से हुई डॉगी की शादी, हल्दी मेहंदी और बारात में जमकर नाचे लोग! देखें वीडियो

धूमधाम से हुई डॉगी की शादी, हल्दी-मेहंदी और बारात में जमकर नाचे लोग! देखें वीडियो

पालतू कुत्ते का नाम स्वीटी था, जिसकी शादी एक भारतीय शादी की सभी रस्मों का पालन करते हुए पड़ोस के कुत्ते शेरू से की गई थी।

धूमधाम से हुई डॉगी की शादी,  हल्दी-मेहंदी और बारात में जमकर नाचे लोग! देखें वीडियो

Photo Credit: NDTV

ख़ास बातें
  • ग्रुरुग्राम में एक कुत्ते के जोड़े की शादी रचाई गई थी।
  • सभी रीति-रिवाजों के साथ कुत्ते की शादी की गई।
  • कुत्ते की बारात में लोगों ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक छोटे से मोहल्ले में रविवार को कुछ ऐसा हुआ जो आप सभी को हैरान करने वाला है। जी हां इस दिन यहां पर एक ऐसी शादी का जश्न मनाया गया जो न तो पहले किसी ने सोचा न ही ऐसा हुआ। जी हां यहां पर एक कुत्ते के जोड़े की शादी रचाई गई थी। पालम विहार एक्सटेंशन में जिले सिंह कॉलोनी के एक कपल ने ढोल में नाचते हुए बारातियों के साथ हल्दी और फेरे जैसी सभी रस्मों के साथ अपने पालतू कुत्ते के लिए की शादी करने का फैसला किया। 

कपल के पालतू कुत्ते का नाम स्वीटी था, जिसकी शादी एक भारतीय शादी की सभी रस्मों का पालन करते हुए पड़ोस के कुत्ते शेरू से की गई थी। शादी समारोह का एक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हो रहा है। रविवार रात को शेरू और स्वीटी ने फेरे लिए और लोगों ने कुत्ते की शादी में खूब डांस किया। कुत्तों के मालिकों ने अपने पड़ोसियों को भी 100 निमंत्रण कार्ड भेजे थे, जो शादी के फंक्शन में बाराती के तौर पर शामिल हुए थे।

स्वीटी की अभिभावक सविता उर्फ ​​रानी ने कहा कि 'मैं एक पेट लवर हूं और कपल के तौर पर हम पालतू जानवरों की देखभाल करते थे। मेरा कोई बच्चा नहीं है इसलिए स्वीटी हमारा बच्चा है। मेरे पति मंदिर जाते थे और जानवरों को चराते थे और तीन साल पहले एक दिन एक आवारा कुत्ता उनके पीछे आया। हमने उसका नाम स्वीटी रखा। सब कहते थे कि हमें स्वीटी की शादी कर देनी चाहिए। हमने इस पर चर्चा की और फिर आखिरकार सिर्फ 4 दिनों में एक प्रोग्राम बनाया गया। हमने सभी रीति-रिवाजों का पालन करने का फैसला किया।”

वहीं शेरू की मालकिन ने कहा कि 'बीते 8 वर्षों से शेरू हमारे साथ है। हमने उसे हमेशा अपने बच्चे की तरह ही समझा है। हमने अपने कुत्तों की शादी के बारे में अपने पड़ोसियों से ऐसी ही बात की थी, लेकिन बाद में हमने इसे गंभारता से लिया। सविता के पति ने बताया कि स्विटी उनकी बेटी की तरह है, शादी की तैयारी के लिए हमने बर्तन और साड़ियां खरीदी हैं जो हम शादी की सामान्य तैयारी के लिए करते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »