• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bigg Boss 16 : साजिद खान ने गोरी नागोरी पर लगाया चोरी का आरोप, गुस्‍से में बिग बॉस का सामान तोड़ा!

Bigg Boss 16 : साजिद खान ने गोरी नागोरी पर लगाया चोरी का आरोप, गुस्‍से में बिग बॉस का सामान तोड़ा!

Bigg Boss 16 : जैसे ही उन्‍होंने साजिद को जवाब देने की कोशिश की, बदले में साजिद का ही पारा गर्म हो गया। उन्‍होंने गोरी नागोरी को बातें सुनना शुरू कर दिया।

Bigg Boss 16 : साजिद खान ने गोरी नागोरी पर लगाया चोरी का आरोप, गुस्‍से में बिग बॉस का सामान तोड़ा!

Bigg Boss 16 : गोरी नागाेरी इस बात से इनकार कर रही थीं कि वह ऐसा कुछ करती हैं। हालांकि साजिद ने उनकी नहीं सुनी और एक के बाद एक आरोप लगा दिए।

ख़ास बातें
  • साजिद ने गोरी नागोरी पर खाने का सामान चुराने का आरोप लगाया
  • गोरी नागोरी के इनकार करने पर हुए आगबबूला
  • बिग बॉस के सामान पर निकाला अपना गुस्‍सा
विज्ञापन
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, प्रतियोगियों के बीच चल रहा घमासान और तेज होता जा रहा है। शो का फॉर्मेट भी कुछ ऐसा ही है। जो प्रतियोगी ज्‍यादा सुर्खियां बटोरता है, वही शो में टिका रह पाता है। इस सीजन हम शो  में विवादों के कई दौर देख चुके हैं। निर्माता-निर्देशक साजिद खान का बिग-बॉस में आना शुरू से ही कई दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा। अब साजिद शो में एक्टिव नजर आ रहे हैं। गोरी नागोरी (Gori Nagori) के साथ उनकी बहस इस बात का सबूत है कि साजिद, बिग बॉस में लाइमलाइट में आने के लिए कमर कस चुके हैं।   

बिग बॉस के हालिया ऐपिसोड में साजिद खान ने गोरी नागोरी पर आरोप लगाया या कहें कि उनसे भिड़ने की कोशिश की। साजिद का कहना था कि गोरी नागोरी खाने का सामान चुरा रही हैं और उसे बाकी मेंबर्स में बांट रही हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों को सुनकर गोरी खुद पर काबू नहीं रख पाईं, हालांकि जैसे ही उन्‍होंने साजिद को जवाब देने की कोशिश की, बदले में साजिद का ही पारा गर्म हो गया। उन्‍होंने गोरी नागोरी को बातें सुनना शुरू कर दिया। 
 

गोरी नागाेरी इस बात से इनकार कर रही थीं कि वह ऐसा कुछ करती हैं। हालांकि साजिद ने उनकी नहीं सुनी और एक के बाद एक आरोप लगा दिए। नाराज हुईं गोरी नागोरी ने अपना कमरा बदल लेने की बात कही। साजिद भी गुस्‍से में लाल दिखाई दे रहे थे और उन्‍होंने घर के सामान पर लात मारना शुरू कर दिया। साजिद के इस तरीके को दर्शक पसंद नहीं कर रहे। सोशल मीडिया पर उन्‍हें काफी कुछ कहा जा रहा है। 

कई यूजर तो साजिद के इस शो में होने को ही गलत ठहराते हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि साजिद जो आरोप लगा रहे हैं, वैसा वह खुद करते हैं। गोरी नागोरी ने खाने का सामान दिया, तो उन्‍हें परेशानी हो रही है। साजिद के लिए बिग बॉस का सफर बहुत यादगार नहीं रहा है। मीटू मूवमेंट के दौरान साजिद पर जो आरोप लगे थे, उस वजह से उन्‍हें फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री से दूर होना पड़ा। अब जाकर उन्‍होंने बिग बॉस 16 में एंट्री ली है। हालांकि इस पर विवाद हो गया और लोग साजिद की इस शो में एंट्री का विरोध करते देखे गए। शो में साजिद अबतक कुछ हटकर नहीं कर पाए हैं। अब उन्‍होंने भी बाकी प्रतियोग‍ियों क तरह लड़ाई-झगड़े का सहारा लिया है, ताकि सुर्खियों में बने रह सकें।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  2. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  3. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  4. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  6. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  7. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  8. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  9. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  10. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »