• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Bharat vs India : अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म का टाइटल बदला! ‘इंडिया’ हटाकर ‘भारत’ जोड़ा, लोगों ने उठाए सवाल

Bharat vs India : अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म का टाइटल बदला! ‘इंडिया’ हटाकर ‘भारत’ जोड़ा, लोगों ने उठाए सवाल

Bharat vs India : फ‍िल्‍म के टाइटल में पहले इंडिया शब्‍द का इस्‍तेमाल था, जिसकी जगह अब ‘भारत’ इस्‍तेमाल हो रहा है।

Bharat vs India : अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म का टाइटल बदला! ‘इंडिया’ हटाकर ‘भारत’ जोड़ा, लोगों ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लोग अक्षय की इस फ‍िल्‍म के पुराने पोस्‍टर शेयर कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया में कई यूजर्स ने उठाए सवाल
  • अक्षय की फ‍िल्‍म का पहला पोस्‍टर किया शेयर
  • फ‍िल्‍म के टाइटल से इंडिया शब्‍द को हटाया गया
विज्ञापन
देश की राजनीति में इन दिनों भारत बनाम इंडिया (Bharat vs India) की चर्चा है। दरअसल, G20 प्रतिनिधियों को रात्रिभोज का जो निमंत्रण भेजा गया, उसमें इंडिया के बजाए ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है। विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है, जबकि बीजेपी इसके पक्ष में है। विवाद के बीच अक्षय कुमार की आने वाली फ‍िल्‍म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' (Mission Raniganj: The Great Bharat Rescue) के टाइटल ने सोशल मीडिया पर दर्शकों के एक वर्ग को ‘नाराज' किया है। लोग अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं। फ‍िल्‍म के टाइटल में पहले इंडिया शब्‍द का इस्‍तेमाल था, जिसकी जगह अब ‘भारत' इस्‍तेमाल हो रहा है।      

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' (पूर्व में ट्विटर) पर लोग अक्षय की इस फ‍िल्‍म के पुराने पोस्‍टर शेयर कर रहे हैं। उन पोस्‍टर्स में भारत की जगह इंडिया शब्‍द इस्‍तेमाल हुआ है। बड़ी संख्‍या में यूजर्स अक्षय कुमार के पिछले ट्वीट पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने पूछा- यह ट्वीट कहां गया? 
 

एक अन्य यूजर ने अक्षय कुमार से सवाल किया "आपकी अगली फिल्म का नाम भारत तो नहीं अक्की भाई?" एक अन्‍य यूजर ने मजाकिया लहजे का इस्‍तेमाल किया। उन्‍होंने अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म भागम भाग (Bhagam Bhag) की तस्‍वीर शेयर की। उस पॉपुलर मीम के साथ यूजर ने लिखा, भारत।   
 

बात करें अक्षय कुमार की आने वाली फ‍िल्‍म मिशन रानीगंज की, तो वह दिवंगत माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की कहानी है। साल 1989 में रानीगंज की कोयला खदान में मजदूरों के फंसने के बाद जसवंत सिंह ने पूरे मिशन को कंट्रोल किया था और मजदूरों को बचाने में मदद की थी। 

इस फ‍िल्‍म में परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट, ओंकार दास मानिकपुर भी भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 

यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार को ट्रोल किया गया है। इसी साल स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने भारत की सिटीजनशिप ली थी, लेकिन कनाडा की नागरिकता से जुड़े उनके मीम्‍स आज भी इंटरनेट पर मौजूद हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »