शाहरुख खान के घर ‘मन्‍नत’ के बाहर पहुंचे आयुष्‍मान खुराना, यह था मकसद

Ayushman Khurana At Mannat : आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘An Action Hero’ के प्रमोशन में व्यस्त है।

शाहरुख खान के घर ‘मन्‍नत’ के बाहर पहुंचे आयुष्‍मान खुराना, यह था मकसद

शाहरुख के घर के बाहर खड़े फैंस भी आयुष्‍मान का अंदाज देखकर उनके कायल हो गए।

ख़ास बातें
  • आयुष्मान खुुराना ने मन्‍नत के बाहर किया फ‍िल्‍म का प्रमोशन
  • शाहरुख के फैंस भी कर रहे हैं आयुष्मान की तारीफ
  • ‘एन एक्शन हीरो’ 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली है
विज्ञापन
Ayushman Khurana An Action Hero Film :  बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म (An Action Hero) की तैयारियों में जुटे हैं। खबरों की मानें तो वह इस फिल्म में अब तक के सबसे अलग अंदाज में दिखाई देंगे। हाल ही में आयुष्मान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। आयुष्मान इन दिनों पूरे जोर-शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान वह शाहरुख खान के घर मन्‍नत के पास पहुंचते हैं और वहां शाहरुख के स्टाइल में ही फोटो क्लिक करवाते हैं।

आयुष्मान ने मांगी मन्नत!

आयुष्मान इस पोस्ट में शाहरुख खान के घर के बाहर भीड़ में खड़े हैं और शाहरुख के फैंस की तरह ही मन्नत के बाहर फोटो क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मन्नत के पास से गुजर रहा था तो मन्नत मांग ली।' इस फोटो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आयुष्मान, शाहरुख खान और उनकी एक्टिंग के फैन हैं। वह अक्सर कई इवेंट में किंग खान की प्रशंसा करते हुए नजर आते हैं।
 

शाहरुख के फैंस भी कर रहे हैं तारीफ

शाहरुख के घर के बाहर खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रहे आयुष्मान का यह अंदाज लोगों को भा गया है। लोग उनकी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। शाहरुख की झलक पाने को जमा हुए उनके फैंस भी आयुष्मान को देखते रह गए और उनकी फोटो लेने लगे। आयुष्‍मान के फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया और उन्होंने इस फोटो पर खूब प्यार लुटाया है।

‘एन एक्शन हीरो' की कास्ट

आयुष्मान की ‘एन एक्शन हीरो' दिसंबर की 2 तारीख से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में पाताल लोक के लीड एक्टर जयदीप अहलावत भी हैं। फिल्म में एक आइटम सॉन्ग भी है। फिलहाल आयुष्मान को उनके फैंस फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »