• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Ruslaan Teaser: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' का धमाकेदार टीजर आउट!

Ruslaan Teaser: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' का धमाकेदार टीजर आउट!

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छे संकेत दे रहा है।

Ruslaan Teaser: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' का धमाकेदार टीजर आउट!

Photo Credit: Instagram/ Poster shared by Ayush Sharma

आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म का टीजर जारी
  • फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर नजर आ रही है
  • फिल्म में आयुष शर्मा के साथ सुश्री मिश्रा भी लीड रोल में हैं
विज्ञापन
बॉलीवुड के भाईजान, यानि कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने पहले ही दिन 13 करोड़ कमा लिए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। सलमान खान के इस धमाके के बाद उनके ही परिवार से एक और धमाका हो चुका है। जी हां, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म का टीजर भी जारी हो गया है। इस फिल्म का नाम है 'रुसलान'। यह एक एक्शन फिल्म है जिसमें सलमान खान की हालिया रिलीज से भी एक एक्टर नजर आने वाले हैं। आइए रुसलान के टीजर और इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आपको बताते हैं। 

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छे संकेत दे रहा है। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये कमाए हैं, और दूसरे दिन यह आंकड़ा 22 करोड़ के पार पहुंच सकता है। साथ ही उनके जीजा आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का टीजर भी बैक टू बैक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर नजर आ रही है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान की तरह यह भी एक स्पाई फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में आयुष शर्मा के साथ सुश्री मिश्रा भी लीड रोल में हैं। देखें इस फिल्म का धमाकेदार टीजर- 
रुसलान का टीजर शेयर करते हुए आयुष शर्मा ने साथ में लिखा है- इम्पेशेंट हूं, इम्पल्सिव हूं और प्रोटोकॉल्स तो बिल्कुल फॉलो नहीं करता हूं, तभी तो रुसलान के नाम से जाना जाता हूं। आ रहा हूं हाथ में गन और गिटार लेकर, क्योंकि इस बार #गिटार भी बजेगा और गन भी! टीजर आउट! 

इस पोस्ट में उन्होंने जो लिखा है, वो फिल्म के टीजर में भी साफ नजर आता है। फिल्म में दमदार एक्शन, मार-धाड़, रोमांच और ग्लैमर का फुल डोज दर्शकों को मिलने वाला है। इस फिल्म में जगपति बाबू भी नजर आ रहे हैं जो कि सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान में विलेन भी बने हैं। फिल्म को कात्यान शिवपुरी ने निर्देशित किया है। प्रड्यूसर केके राधामोहन हैं। 

आयुष शर्मा इससे पहले फिल्म लवयात्री में नजर आ चुके हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। उसके बाद आयुष की दूसरी फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रूथ आई थी। इस मूवी में सलमान खान भी इनके साथ थे। लेकिन यह फिल्म पर भी बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। अब देखना होगा कि आयुष शर्मा की रुसलान दर्शकों के मन को भाती है या नहीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »