Avatar 2 बनी तीसरी सबसे बड़ी मूवी, Titanic को पीछे छोड़ा

अवतार 2 ने हाल ही में 4K HDR में दोबारा रिलीज की गई मशहूर फिल्म Titanic को कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है

Avatar 2 बनी तीसरी सबसे बड़ी मूवी, Titanic को पीछे छोड़ा

दिसंबर में रिलीज की गई Avatar 2 के सामने लगभग दो महीनों तक कोई बड़ी फिल्म नहीं थी

ख़ास बातें
  • चीन इसके लिए सबसे अधिक कमाई वाला मार्केट रहा है
  • एशिया पैसेफिक में इसका कलेक्शन 64.6 करोड़ डॉलर का है
  • Avatar 2 को इस वर्ष के ऑस्कर्स में चार नॉमिनेशन मिले हैं
विज्ञापन
हॉलीवुड की बहुत सी फिल्में अपने जोरदार कलेक्शन के लिए भी पहचानी जाती हैं। इन्हीं में से एक Avatar: The Way of Water भी बन गई है। इसने कलेक्शन के लिहाज से अभी तक की तीसरी सबसे बड़ी मूवी का रिकॉर्ड बनाया है। हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर James Cameron की इस फिल्म ने रिलीज के दो महीने से कुछ अधिक में 2.24 अरब डॉलर (लगभग 18,550 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है। 

इसने हाल ही में 4K HDR में दोबारा रिलीज की गई Titanic को कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। Avatar: The Way of Water के कलेक्शन में लगभग 1.58 अरब डॉलर अमेरिका और कनाडा के बाहर से मार्केट्स से मिला है। इस फिल्म ने रविवार तक नॉर्थ अमेरिका में 65.84 करोड़ डॉलर कमाए थे। Deadline के अनुसार, चीन इसके लिए सबसे अधिक कमाई वाला मार्केट रहा है, जहां फिल्म ने 24.38 करोड़ डॉलर हासिल किए हैं। यूरोप में इसका कलेक्शन 75.9 करोड़ डॉलर का रहा है। एशिया पैसेफिक में इसकी कमाई 64.6 करोड़ डॉलर की है। 

दिसंबर में रिलीज की गई Avatar: The Way of Water के सामने लगभग दो महीनों तक कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। हाल ही में रिलीज हुई Ant-Man और Wasp: Quantumania जैसी फिल्मों ने इसे टक्कर दी है। कैमरून इसके साथ एकमात्र ऐसे डायरेक्टर बन गए हैं जिन्होंने सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली चार फिल्मों में से तीन को डायरेक्ट किया है। इसमें टाइटैनिक भी शामिल है। Avatar: The Way of Water को इस वर्ष के ऑस्कर्स में बेस्ट पिक्चर कैटेगरी सहित चार नॉमिनेशन मिले हैं। 

हाल ही में कैमरून ने बताया था कि वह इसके फॉलो-अप पर कार्य शुरू करेंगे, जो कुल पांच फिल्में होंगी। उनका कहना था, "ऐसा लगता है कि फिल्म अगले कुछ दिनों में आसानी से हमारे ब्रेक ईवन को पार कर लेगी। मुझे इसके अन्य सीक्वल करने होंगे। मैं जानता हूं कि अगले छह या सात वर्षों में मैं क्या करने वाला हूं।" इस बारे में Cameron जल्द ही Disney के साथ बातचीत कर सकते हैं। अवतार 3 की पहले ही शूटिंग की जा चुकी है। अवतार 4 के भी कुछ सीन फिल्माए गए हैं। कैमरून ने कहा था कि अवतार 4 और अवतार 5 दोनों का स्क्रीनप्ले तैयार है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »