Avatar 2 का कलेक्शन Spiderman से ज्यादा, 2 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने के करीब

यह Spiderman: No Way Home को पीछे छोड़कर महामारी के बाद सबसे अधिक कमाई वाली हॉलीवुड मूवी बन गई है

Avatar 2 का कलेक्शन Spiderman से ज्यादा, 2 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने के करीब

पिछले 25 वर्षों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह छठी हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी

ख़ास बातें
  • इस मूवी का 35 दिन का कलेक्शन 1.93 अरब डॉलर से अधिक का है
  • Spiderman: No Way Home का कलेक्शन 1.92 अरब डॉलर से कुछ अधिक था
  • महामारी के बाद अवतार 2 अरब डॉलर तक पहुंचने वाली पहली फिल्म होगी
विज्ञापन
हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर James Cameron के निर्देशन वाली Avatar: The Way Of Water ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। यह Spiderman: No Way Home को पीछे छोड़कर महामारी के बाद सबसे अधिक कमाई वाली हॉलीवुड मूवी बन गई है। अवतार 2 ने 2 अरब डॉलर तक पहुंचने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस मूवी का 35 दिन का कलेक्शन 1.93 अरब डॉलर से अधिक का है। Spiderman: No Way Home का कलेक्शन 1.92 अरब डॉलर से कुछ अधिक था। 

महामारी के बाद अवतार 2 अरब डॉलर का आंकड़ा हासिल करने वाली पहली फिल्म होगी। पिछले 25 वर्षों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह छठी हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। इनमें तीन फिल्में जेम्स कैमरून से जुड़ी हैं। उनकी टाइटैनिक पहली बार 2 अरब डॉलर के कलेक्शन वाली फिल्म बनी थी। इसके बाद कैमरून की अवतार लगभग 15 वर्ष पहले इस आंकड़े को पार करने वाली दूसरी फिल्म थी। इसने 2.5 अरब डॉलर से अधिक का कलेक्शन किया था।  

Avatar: The Way of Water ने भारत में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इसने देश में लगभग 460 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसने तीन वर्ष पहले देश में रिलीज हुई Avengers: Endgame को पीछे छोड़ दिया है, जिसने लगभग 438 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

हाल ही में कैमरून ने बताया था कि वह इसके फॉलो-अप पर कार्य शुरू करेंगे, जो कुल पांच फिल्में होंगी। उनका कहना था, "ऐसा लगता है कि फिल्म अगले कुछ दिनों में आसानी से हमारे ब्रेक ईवन को पार कर लेगी। मुझे इसके अन्य सीक्वल करने होंगे। मैं जानता हूं कि अगले छह या सात वर्षों में मैं क्या करने वाला हूं।" इस बारे में Cameron जल्द ही Disney के साथ बातचीत कर सकते हैं। अवतार 3 की पहले ही शूटिंग की जा चुकी है। अवतार 4 के भी कुछ सीन फिल्माए गए हैं। कैमरून ने कहा था कि अवतार 4 और अवतार 5 दोनों का स्क्रीनप्ले तैयार है। Avatar: The Way of Water के लिए अमेरिका और कनाडा के बाहर चीन सबसे अधिक कलेक्शन वाला मार्केट रहा है। इस फिल्म ने चीन में 19 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए हैं। इसके बाद फ्रांस है, जहां इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 11 करोड़ डॉलर से अधिक है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »