Hollywood में बड़ा उलटफेर, 50 साल बाद टूटेगी परंपरा! Oscars अब TV पर नहीं बल्कि...
Academy Awards यानी Oscars ने 2029 से YouTube पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम होने का ऐलान किया है। Academy of Motion Picture Arts and Sciences ने YouTube के साथ मल्टी-ईयर डील साइन की है, जिसके तहत 2033 तक Oscars के ग्लोबल स्ट्रीमिंग राइट्स YouTube के पास रहेंगे। अब तक यह अवॉर्ड शो करीब 50 सालों से ABC पर टेलीकास्ट होता रहा है। Academy का कहना है कि इस फैसले से दुनिया भर में ज्यादा ऑडियंस तक पहुंच बनाई जा सकेगी। यह कदम ऐसे समय आया है जब Hollywood तेजी से स्ट्रीमिंग की ओर शिफ्ट हो रहा है।